एक्सप्लोरर

Kia Sonet Old vs New: जानिए नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से है कितनी अलग, अगले महीने होगी लॉन्च 

नई सोनेट फेसलिफ्ट भी ऑनगोइंग मॉडल की तरह पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती है. लेकिन कंपनी ने नए मॉडल के साथ डीजल मैनुअल वेरिएंट को लाइनअप में फिर से शामिल किया है.

Kia Sonet Facelift: नई किआ सोनेट सब-4 मीटर एसयूवी को 15 दिसंबर, 2023 को भारत में पेश किया गया है और इसकी बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी. हालांकि, नई सोनेट की कीमतों का खुलासा अगले साल जनवरी में किया जाएगा. अपडेटेड मॉडल में स्टाइलिंग एलिमेंट्स और इंटीरियर फीचर्स में कई में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं. इसके मुख्य प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज हम आपको नई किआ सोनेट और पुरानी सोनेट के बीच मेन डिफरेंस को बताने वाले हैं.

डिजाइन में हुआ है बदलाव

सोनेट की फ्रंट स्टाइलिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें अब शार्प 3-पीस एलईडी हेडलाइट्स और लॉन्ग पॉइंटेड शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें हैं. अब इसमें सिल्वर इंसर्ट और स्मूथ एलईडी फॉग लाइट के साथ एक अपडेटेड ग्रिल की सुविधा दी गई है. यह सब-4 मीटर एसयूवी एक अपडेटेड बम्पर के साथ आती है जिसमें एक नया एयर डैम दिया गया है.

Kia Sonet Old vs New: जानिए नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से है कितनी अलग, अगले महीने होगी लॉन्च 

नई किआ सोनेट नए अलॉय व्हील, ओआरवीएम-माउंटेड कैमरा और बॉडी-कलर डोर हैंडल के साथ उपलब्ध है. पीछे की तरफ, सब-4 मीटर एसयूवी में नई फुली कनेक्टेड एलईडी टेल-लाइट्स और एक अपडेटेड बम्पर मिलता है.

इंटीरियर अपडेट

अपडेटेड सोनेट का डैशबोर्ड लेआउट आउटगोइंग मॉडल के समान दिखता है. हालांकि नए मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के नीचे एक नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल जोड़ा गया है. इस एसयूवी में बड़ा 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नया 360 डिग्री कैमरा मिलता है, जैसा कि नई सेल्टोस में देखने को मिलता है. फीचर्स की बात करें तो नई सोनेट में 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग और क्रूज़ कंट्रोल मिलता है. ये सभी समान फीचर्स अपडेटेड वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी मिलते हैं. 

टॉप वेरिएंट में 10 एडवांस ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम (एडीएएस) के साथ स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग मिलते हैं. इस एसयूवी में तौर पर ईएससी, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है.

Kia Sonet Old vs New: जानिए नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से है कितनी अलग, अगले महीने होगी लॉन्च 

पॉवरट्रेन में नहीं हुआ है बदलाव

नई सोनेट फेसलिफ्ट भी ऑनगोइंग मॉडल की तरह पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती है. लेकिन कंपनी ने नए मॉडल के साथ डीजल मैनुअल वेरिएंट को लाइनअप में फिर से शामिल किया है. एसयूवी को 3 इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है; जिसमें 83PS, 5MT के साथ 1.2L पेट्रोल, 120PS, 6iMT और 7DCT के साथ 1.0L टर्बो पेट्रोल, और 116PS, 6MT, 6iMT और 6AT के साथ 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- किआ मोटर्स ने क्लैविस नाम को भारत में कराया ट्रेडमार्क, एक्सटर और पंच को टक्कर देने आ सकती है नई माइक्रो एसयूवी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget