एक्सप्लोरर

नए लोगो और दमदार लुक के साथ पेश हुईं Kia Sonet और Seltos, ये है खासियत

अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Kia ने अपने मोस्ट डिमांडिंग मॉडल्स 2021 Seltos और 2021 Sonet का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है. नई SUV की बुकिंग्स भी शुरू हो गई है.

भारत में बिकने वाली टॉप कारों की लिस्ट में Kia India की Seltos और Sonet SUV शामिल हैं. कंपनी ने अब 2021 Seltos और 2021 Sonet का नया फेसलिफ्ट वर्जन नए लोगो के साथ लॉन्च किया है. दोनों कार की भारत में जबरदस्त डिमांड है. किआ की कारों को उसके शानदार फीचर्स की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. किआ सेल्टॉस और सोनेट का ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी बेहतरीन है. अब कंपनी ने दोनों नए मॉडल्स में कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं. साथ ही टॉप मॉडल्स में दिए जाने वाले कुछ फीचर्स को लोअर वेरिएंट्स में भी शामिल किया जा रहा है. 

Kia Seltos और Sonet की कीमत
2021 Kia Seltos की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 9,95,000 रुपये है वहीं 2021 Kia Sonet की शुरूआती कीमत 6,79,000 रुपये है. कंपनी ने दोनों एसयूवीज की बुकिंग्स भी शुरू कर दी है. कंपनी ने नई सेल्टॉस और सोनेट में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं. कंपनी अब Sonet के बाद Seltos में भी iMT तकनीक ऑफर हो रही है. 

Kia Seltos और Sonet का इंजन
आपको बता दें कि iMT से लैस सेल्टॉस 1.5 Petrol HTK+ वेरिएंट में उपलब्ध है. कंपनी ने सेल्टॉस का एक और प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 1.4T-GDI Petrol GTX (O) में मिल रहा है. नई सॉनेट में HTX ट्रिम ऑटोमैटोक ऑप्शन दिया जा रहा है, जिसमें HTX 7DCT (1.0T-GDI पेट्रोल) और HTX 6AT (1.5 डीजल) वेरिएंट शामिल है.

Kia Seltos और Sonet के नए फीचर्स
नई किआ सेल्टॉस में 17 नये फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर जैसे खास फीचर्स भी शामिल हैं. इससे आप कार में वायरस और बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट रहेंगे. कंपनी का दावा है कि इससे वायरस और बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. नई कार में आपको रिमोट इंजन स्टार्ट भी दिया जाता है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. नई किआ सेल्टॉस में वायरलेस फ़ोन प्रोजेक्शन ऑन कार टचस्क्रीन, ओवर दि एयर मैप अपडेट्स, एडीशनल वॉइस कमांड ऑन UVO कनेक्टेड कार सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. आप इससे सनरूफ और ड्राइवर विंडो को कंट्रोल कर सकते हैं. 

मिलेंगे ये 10 खास फीचर्स
आपको सेल्टॉस के लोअर वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. आपको इनमें कई सीट मटीरियल और कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. नई 2021 Sonet में आपको 10 नये फीचर्स मिलेंगे. आपको नई कार में रियर डोर सनशेड कर्टेंस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, वॉइस कमांड ऑपरेटेड सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई कार के लोअर वेरिएंट में आपको व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ब्रेक असिस्ट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेगें. 

इससे होगा मुकाबला
किआ का मुकाबला हुंडई की क्रेटा से होगा. भारत में इस कार को खूब पंसद किया जाता है. इसकी बाजार में भारी मांग है. ऐसे में किआ सेल्टोस का क्रेटा से कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें

सेकेंड हैंड बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल

Hyundai i20 के कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी महंगी हुई ये पॉपुलर हैचबैक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget