एक्सप्लोरर

सेकेंड हैंड बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदना चाहते हैं तो बाइक खरीदने से पहले इन बातों को अच्छी तरह से चेक कर लें. पुरानी बाइक खरीदते वक्त इन टिप्स को फॉलो करें.

अगर आप कोई सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बाइक खरीदने का कोई अनुभव नहीं है तो हो सकता है आप बाइक खरीदते वक्त ठगी का शिकार हो जाएं. लोग पुरानी मोटरसाइकिल खरीदते वक्त सिर्फ लुक और कितनी चली है इस बात पर ध्यान देते हैं. बाइक की सही से जांच-पड़ताल नहीं करना कई बार आपको परेशानी में डाल सकता है. कई बार सस्ते के चक्कर में आपकी सेकेंड हैंड बाइक चोरी भी हो सकती है. जिससे आपको पुलिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. ऐसे में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. आइए जानते हैं सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए कुछ खास टिप्स.

रिसर्च कर लें- अगर आप पुरानी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको बाइक के बारे में अच्छी तरह रिसर्च कर लेना चाहिए. आप बाइक का मॉडल चेक कर लें कि यह चालू है या बंद है. बाइक का मॉडल बंद होने के बाद उसके रिपेयर में काफी परेशानी होती है. इस बात को भी जान लें कि कहीं बाइक मॉडिफाई तो नहीं है क्योंकि मॉडिफाई कराने पर कंपनी बाइक की वारंटी खत्म कर देती है.

बाइक स्टार्ट करके देख लें- पुरानी बाइक खरीदते वक्त बाइक को किक मारकर स्टार्ट करके देख लें. इससे पता चलता है कि बाइक का इंजन कैसा है. अगर बाइक दो-तीन किक से ज्यादा में भी स्टार्ट नहीं होती तो समझो इंजन में या किक में समस्या है. हालांकि सर्दी में नई बाइक भी कई बार तीन-चार बार किक करने पर भी स्टार्ट नहीं होती.

बाइक की चेसिस और इंजन नंबर चेक कर लें- पुरानी बाइक खरीदते वक्त इंजन नंबर और चेसिस नंबर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिला लें. बाइक के नंबर प्लेट का भी ड्राइविंग लाइसेंस से मिलान जरूर कर लें. इंश्योरेंस कंपनी से जान लें कि बाइक एक्सीडेंटल तो नहीं है. आप आरटीओ से बाइक की डिटेल्स निकलवा कर चेक कर लें.

बाइक एक्सीडेंटल तो नहीं है- पुरानी बाइक खरीदने से पहले अच्छी तरह से चेक कर लें कि डिजाइन में कहीं कोई डेंट तो नहीं है. बाइक में कहीं कोई एक्सीडेंट के निशान तो नहीं हैं. इस बात का भी ख्याल रखें कि कहीं बाइक टेढ़ी या पिचकी तो नहीं है. बाइक के सॉकर, रिम और हैंडल अच्छी तरह से चेक कर लें.

मेंटेनेंस और पैसों का मोलभाव कर लें- पुरानी बाइक खरीदते वक्त मालिक से मेंटेनेंस रिकॉर्ड जरूर मांग लें. इसमें बाइक की सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी चेक कर लें. बाइक टेस्ट राइड जरूर कर लें. इससे गियर, क्लच एक्सेलरेटर, सस्पेंशन, इंडिकेटर, हेडलाइट, टेललाइट और हैंडल का पता चल जाएगा. अब आप बाइक की कंडीशन के हिसाब से अच्छी तरह पैसों की बात कर लें. कीमत तय करने के बाद मालिक से कागजों पर साइन करवाना न भूलें.

ये भी पढ़ें: Piaggio ने भारत में लॉन्च किया Aprilia SXR 125 स्कूटर, दमदार इंजन के साथ इन फीचर्स से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget