एक्सप्लोरर

Kia ने दिखाई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की झलक, टाटा अल्ट्रोज से होगा मुकाबला

आने वाले समय में देश में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ने वाला है. यही वजह है कि सभी टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियां अब अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही हैं. किया ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार EV6 का टीजर लॉन्च किया है.

पूरी दुनिया में अब इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए दक्षिण कोरिया की कार कंपनी Kia Motors ने भी इस सेगमेंट में अपनी धमाकेदार एंट्री करने की तैयारी कर ली है. किया ने अपनी पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी किया है. इसे EV6 नाम दिया गया है. इस कार को नए EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. किया ने 2020 में घोषणा की थी कि आने वाले समय में कंपनी कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी. अब जल्द ही नई EV6 का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा.

आपको बता दें कि EV6 के टीजर में सिर्फ हेडलैंप्स, टेललैंप्स और स्पोर्टी रूफलाइन की झलक ही नज़र आ रही है हालांकि इससे कार के लुक का अंदाजा लगाया जा सकते हैं. नई EV6 में हाई चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है ये कार मात्र 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर की रेंज देगी. टीजर में ये बात बिल्कुल साफ है कि अपकमिंग डेडिकेटेड बैट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स किया के मौजूदा लाइनअप वाले मॉडल्स से बिल्कुल अलग होंगें. टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई ईवी6 एक स्पोर्टी क्रॉसओवर कार होगी. इसमें स्लोपिंग रूफलाइन भी नजर आ रही है.

EV6 के हेडलैंप्स में एलईडी प्रोजेक्टर्स के चारों तरफ मल्टी एलिमेंट एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स का फीचर दिखाई दे रहा है. वहीं स्पोर्टी लुक के लिए इसमें टेलगेट के कॉर्नर पर टेललैंप्स लगे हैं. इन टेललैंप्स को कनेक्ट करने के लिए कार के रियर प्रोफाइल की चौड़ाई के हिसाब से कई एलईडी लाइट्स के साथ लाइटबार में दी गई है. जो ऑडी की मॉर्डन कारों जैसी है.

वैसे तो किआ के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स मौजूद हैं लेकिन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ये पहला प्रोडक्ट है. आने वाले दिनों में हुंडई और किया मिलकर और भी बैट्री इलेक्ट्रिक​ व्हीकल्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही हैं.

इस कार को टाटा की इलेक्ट्रिक कार कड़ी टक्कर दे सकती है. टाटा अल्ट्रोज और टाटा टिगोर को भारत की टॉप इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है. टाटा अल्ट्रोज ईवी को इम्पैक्ट 2.0 स्टाइलिंग लैंग्वेज पर डिजाइन किया है. कार में अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन दिया गया है. कार के ड्राइविंग मोड को बदलने के लिए एक रोटरी नॉब दिया गया है. वहीं फास्ट चार्जिंग के साथ IP67 रेटेड डस्ट और वाटरप्रूफ बैटरी से लैस है. सिंगल चार्ज में ये कार करीब 300 किमी की दूरी तय कर सकती है. इस कार में सभी एडवांस और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget