एक्सप्लोरर

Kia Seltos को मिली कामयाबी, ANCAP क्रैश टेस्ट में हासिल की 5 स्टार रेटिंग

सेल्टॉस के टेस्ट किए गए ऑस्ट्रेलियन मॉडल को अडल्ट प्रोटेक्शन में 85 फीसदी, चाइल्ड प्रोटेक्शन में 83 फीसदी, रोड यूजर प्रोटेक्शन में 61 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट फीचर्स के लिए 70 फीसदी स्कोर मिला है.

भारतीय कार बाजार में Kia Motors ने Seltos को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था और देखते ही देखते यह पॉप्युलर एसयूवी बन गई. लगातार इसकी बिक्री में इजाफा हो रहा है. वजह इसका डिजाइन, फीचर्स, कीमत और परफॉरमेंस.

आपको बता दें कि सेल्टॉस एक ग्लोबल मॉडल है और इसे भारत समेत कई देशों में बेचा जाता है. जिन लोगों के पास इस समय सेल्टॉस है उन्हें जानकर ख़ुशी होगी कि ऑस्ट्रेलेसियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी को 5 स्टार रेटिंग मिली है.

ANCAP में सेल्टॉस के ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाले मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया था. यह मॉडल ऑस्टेलिया और न्यूजीलैंड में अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था.

सेल्टॉस के टेस्ट किए गए ऑस्ट्रेलियन मॉडल को अडल्ट प्रोटेक्शन में 85 फीसदी, चाइल्ड प्रोटेक्शन में 83 फीसदी, रोड यूजर प्रोटेक्शन में 61 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट फीचर्स के लिए 70 फीसदी स्कोर मिला है. और इन्हीं नंबर्स के आधार पर इसे सेल्टॉस को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बिकने वाले सेल्टॉस मॉडल में 6-एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोनॉमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इमर्जेंसी लेन कीपिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.

लेकिन भारत में उपलब्ध सेल्टॉस में 6-एयरबैग्स,  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी,ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट, 360 डिग्री कैमरा, टायरप्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं. जबकि इसके शुरूआती मॉडल में सिर्फ दो एयरबैग्स,  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाली किआ सेल्टॉस मॉडल में अलग-अलग इंजन फिट किये गये हैं. भारत में यह तीन इंजन ऑप्शन में आती है जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget