एक्सप्लोरर

घने कोहरे में ड्राइविंग के वक्त ध्यान रखें ये बातें, खुद को रखें सुरक्षित

सर्दियां आते ही कोहरे की वजह से दुर्घटना की बहुत खबरें आती हैं. कोहरे में ड्राइविंग करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ऐसे में आपकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे कोहरे में ड्राइविंग करना आपके लिए आसान हो जाएगा.

ठंड की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी घने कोहरे में ड्राइविंग करते वक्त आती है. यही वजह है कि सर्दियों में रोड एक्सीडेंट के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं. कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे ड्राइविंग करने में काफी पेरशानी होती है. जरा सी लापरवाही से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. खासतौर से इस मौसम में पहाड़ों पर ड्राइव करना काफी चुनौती भरा होता है. कई लोगों को फॉग में ड्राइव करने के लिए कार में दिए गए फीचर्स के बारे में भी पता नहीं होता. आज हम आपको ऐसी ड्राइविंग टिप्स देंगे जिससे आप घने कोहरे में भी आसानी से ड्राइव कर पाएंगे. इन टिप्स को फोलो कर आप किसी बड़े एक्सीडेंट से बच सकते हैं. कोहरे में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग 1- सेफ ड्राइविंग के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने वाहन की गति को हमेशा कम रखें. सर्दियों में ये बात खासतौर से ध्यान देने वाली है. अगर आपकी कार की स्पीड कम होगी तो आप अचनाक से आने वाले किसी वाहन, वस्तु, व्यक्ति, या पशु के आने पर वाहन को कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन तेज स्पीड में वाहन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. 2- सर्दियों में लोग अक्सर ठंड से बचने के लिए अपनी कार की विंडो को पूरा बंद कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. कार की विंडो पूरी तरह बंद करने से शीशे पर फॉग जम जाता है. इतना ही नहीं सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देती. ऐसे में रोड पर चलते वक्त अपने वाहन की खिड़की हमेशा थोड़ी खोल कर रखें जिससे आप सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाज सुन सकें. 3- अगर आप ड्राइव करते वक्त हेड लाईट को हाई बीम मोड में रखते हैं तो ये तरीका गलत है. ऐसा करने से कोहरे की लाईट का रिफ्लेक्‍शन आपकी आखों में पड़ेगा और आपको ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है. इससे बचने के लिए वाहन की लाइट लो बीम मोड पर रखें. इससे कोहरे में भी आपको सामने से आने वाला वाहन नज़र आ जाएगा. 4- कोहरे में ड्राइविंग के वक्त आपको समय-समय पर वाइपर का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इससे शीशे पर जमा ओस की बूदें साफ हो जाती हैं और आपको साफ दिखाई देने लगेगा. 5- ज्यादा कोहरा होने पर गाड़ी चलाते वक्त सड़क के किनारे बने दिशा-निर्देश वाली पट्टियों को ध्‍यान में रखें. इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगी. आप इन पट्टियों को ध्यान में रखकर कार चलाने से सड़क के बीच में रहेंगे. 6- कोहरे में ड्राइव करते वक्त हमेशा सड़क के किनारे का ध्यान रखें. इसके अलावा गाड़ी को किनारे रोकने पर रोकने के बाद हजार्ड लाइट्स हमेशा ऑन रखें. ऐसा करने से आप पीछे की ओर से आ रहे दूसरे वाहनों से सुरक्षित रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget