एक्सप्लोरर

मैन्युअल गियर वाली कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि एक्सीडेंट का कारण बन जाती है.

ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है लेकिन अब भी मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कारों की संख्या बहुत ज्यादा है. मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि एक्सीडेंट का कारण बन जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त कभी नहीं करना चाहिए.

क्लच पैडल पर हमेशा पैर नहीं रखना चाहिए कार के क्लच पेडल पर अपने पैर को आराम नहीं देना चाहिए. ऐसा करना गलत है. इससे कई परेशानियां हो सकती हैं. अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत हुई, तो हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह क्लच दब सकता है. डेड पेडल का इस्तेमाल करना कहीं बेहतर है. डेड पेडल क्लच पेडल के पास रहता है और लगभग सभी कारों में मिलता है.

स्टॉप सिग्नल पर कार को न्यूट्रल पर रखें स्टॉप सिग्नल पर कार गियर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि सिग्नल ग्रीन होने से पहले क्लच से पैर स्लिप होने का डर रहता है. अगर ऐसा हुआ तो कार खुद से ही आगे बढ़ जाएगी. अगर आप स्टॉप सिग्नल पर इंजन बंद नहीं करना चाहते, तो ​कार को न्यूट्रल पर रखना सबसे सही है.

स्पीड बढ़ाते वक्त बरतें ये सावधानी स्पीड बढ़ाते वक्त गियर भी स्पीड के हिसाब से रखना चाहिए. निचले गियर में ज्यादा स्पीड रखने पर इंजन पर दबाव पड़ेगा और आवाज करने लगेगा. इंजन जल्द खराब भी हो सकता है. हमेशा गियर उचित इंजन आरपीएम (रेवॉल्यूशन प्रति मिनट) पर बदलें और उसी के अनुसार अक्सेलरेटर दबाएं.

पहाड़ पर चढ़ते वक्त ये गलती न करें पहाड़ पर कार चढ़ाने के दौरान क्लच दबाए रखना गलत है. ऐसा करने से कार बिना गियर के हो जाती है. अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढलान आने पर कार पीछे जाने लगती है. कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच को केवल गियर बदलते वक्त ही इस्तेमाल करें. इसको लगातार न दबाए रखें.

गियर लीवर पर न रखें हाथ गियर लीवर का इस्तेमाल हाथ रखने के लिए न करें. मैन्युअल ट्रांसमिशन के दौरान हमें केवल गियर लीवर दिखता है, लेकिन इसके पीछे की फंक्शनिंग नहीं दिखती. गियर लीवर से गियर बदलते वक्त स्थिर रहने वाला सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर की तरफ दबता है और कॉलर गियर को उस पोजिशन में दबाता है, जिसमें आप ड्राइव करना चाहते हैं. अगर आप गियर लीवर पर हाथ रखते हैं तो सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है. कार चलाने के दौरान अपना हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

ये ऐप आपके WhatsApp की करता है जासूसी, फोन से तुरंत कर दें डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget