एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई 2026 Kawasaki ZX-10R सुपरबाइक, जानें नया मॉडल कितना है खास

Kawasaki ने भारत में नई Ninja ZX-10R लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत अब 19.49 लाख हो गई है लेकिन पावर कम कर दी गई है. आइए इसके इंजन, फीचर्स और बदलाव के बारे में जानते हैं.

कावासाकी ने अपनी सुपरबाइक Ninja ZX-10R 2026 एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक कंपनी की सबसे पॉपुलर और पावरफुल बाइक्स में से एक है. नया मॉडल डिजाइन और हार्डवेयर के मामले में लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन कीमत और पावर में बदलाव किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं.

कितनी बढ़ी कीमत?

  • 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R अब पहले से महंगी हो गई है. इसकी कीमत में 99,000 रुपये का इजाफा हुआ है. पहले इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 18.50 लाख थी, जो अब बढ़कर 19.49 लाख रुपये हो गई है.

फीचर्स में क्या कुछ नया और क्या पुराना?

  • नई Ninja ZX-10R में पहले की तरह ही हाई-एंड सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें Showa BFF फ्रंट फोर्क्स, BFRC रियर मोनोशॉक, डुअल 330mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं. इस बाइक के फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. इसमें पहले की तरह फुल-TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें 17-इंच अलॉय व्हील्स, 835 मिमी की सीट हाइट और 17 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है.

पावर और टॉर्क में बदलाव

  • दरअसल, सबसे बड़ा फर्क इसके इंजन आउटपुट में आया है. नई ZX-10R में वही 998cc, इनलाइन-फोर इंजन मौजूद है, लेकिन अब इसकी पावर और टॉर्क पहले से कम हो गए हैं. पहले जहां यह इंजन ज्यादा हाई आउटपुट देता था, वहीं अब इसे थोड़ी कम पावर और टॉर्क के साथ पेश किया गया है. यह बदलाव नए इमीशन नॉर्म्स और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर किया गया है.

क्यों खास है Ninja ZX-10R?

  • बता दें कि ZX-10R का नाम सुपरबाइक सेगमेंट में स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है. ये बाइक ट्रैक राइडिंग और हाईवे दोनों के लिए बेहतर है. इसके स्टाइलिश डिजाइन, राइडिंग इलेक्ट्रॉनिक्स और रेस-ट्यून सस्पेंशन इसे अपने सेगमेंट की सबसे डिमांडिंग बाइक बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में 1000 km से ज्यादा दौड़ती है Toyota की हाइब्रिड इंजन वाली Hyryder, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget