एक्सप्लोरर

Viral: चालान कटा तो हेलमेट पहनकर ऑडी कार ड्राइव करता दिखा शख्स, हैरान कर देगा पूरा मामला

झांसी की नंदू कॉलोनी के निवासी बहादुर सिंह परिहार ने जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वे चल रहे लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस मामले की जांच करेंगे.

Traffic Challan for Not Wearing Helmet in Car: झांसी के बहादुर सिंह परिहार जब भी अपनी ऑडी में बैठते हैं तो हेलमेट पहन लेते हैं. ऐसा वो किसी कार रेस या रैली रेसिंग में भाग लेने के लिए नहीं करते हैं, बल्कि वो इसलिए ऐसा करते हैं कि क्योंकि जब पिछली बार उन्होंने ऐसा नहीं किया था, तो झांसी में ट्रैफिक पुलिस ने उनका 1,000 रुपये का चालान काटा था. बहादुर सिंह परिहार एक ट्रकर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं. दरअसल इस साल मार्च में, उनको अपने मोबाइल पर एक मैसेज मिला जिसमें उन्हें सूचित किया गया था कि उनकी कार का चालान किया गया है. जब उन्होंने डिटेल को चेक करने के लिए परिवहन वेबसाइट पर विजिट किया, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ क्योंकि वहां लिखा था कि चालान इसलिए काटा गया क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. हालांकि चालान में फोटो एक दोपहिया वाहन की है, लेकिन वाहन की कैटिगरी को साफ तौर पर 'मोटर कार' बताया गया है.

चुनाव खत्म होने तक करना होगा इंतजार 

झांसी की नंदू कॉलोनी के निवासी बहादुर सिंह परिहार ने जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वे चल रहे लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस मामले की जांच करेंगे. चूंकि उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है, इसलिए 1 जून को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी, जिसका मतलब है कि उन्हें उसके बाद कम से कम तीन दिन और इंतजार करना होगा.

बहादुर सिंह परिहार ने कहा?

मामला खत्म होने तक, बहादुर सिंह परिहार ने कहा, उन्होंने ज्यादा जुर्माने से बचने के लिए गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने का फैसला किया है और उनके इस फैसले ने झांसी की सड़कों पर लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो रहा है. आगे कहा, "बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने के कारण मेरा चालान काटा गया. अगर मुझे हेलमेट पहनकर गाड़ी चलानी पड़े... तो मैं क्या कर सकता हूं? मुझे गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना ही होगा. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने मुझसे कहा है कि वे चुनाव के बाद इस मुद्दे को सुलझा लेंगे.”

यह भी पढ़ें -

महिंद्रा XUV 3XO को मिलने जा रही इस कार से कड़ी टक्कर, इंजन से फीचर्स तक सब जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget