एक्सप्लोरर

Skoda Compact SUV: महिंद्रा XUV 3XO को मिलने जा रही इस कार से कड़ी टक्कर, इंजन से फीचर्स तक सब जानें

स्कोडा, इस एसयूवी के साथ एक छोटे नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की पेशकश नहीं करेगी, बल्कि इसके बजाय यह लगभग 115 बीएचपी से ज्यादा पॉवर जेनरेट करने वाले 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन को पेश करेगी.

Upcoming Skoda Compact SUV: पहले से ही बेहद प्रतिस्पर्धी सब 4 मीटर सेगमेंट में हाल ही में महिंद्रा XUV 3XO लॉन्च हुई थी, लेकिन अब स्कोडा भी अपनी आने वाली सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ इस सेगमेंट में एंट्री कर रही है, जिसका नाम अभी घोषित नहीं किया गया है. अगले साल आने वाली इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी में नेक्सन, XUV 3XO, सोनेट, वेन्यू और ब्रेज़ा जैसी मौजूदा एसयूवी को टक्कर देने वाले फीचर्स मिलेंगे. 

इंटीरियर और फीचर्स 

नई एसयूवी में ट्रेडिशनल स्कोडा डिजाइन डीएनए होगा, लेकिन इसमें कुशाक के मुकाबले कुछ अंतर भी होगा, हालांकि इसमें काफी कुछ समानताएं भी होंगी. खास तौर पर इसमें 360 डिग्री कैमरा और ADAS के कई फीचर्स दिए जाएंगे. साथ ही इसमें कुशाक से मिलते-जुलते अन्य एलिमेंट्स भी होंगे, जिनमें 10 इंच की टच स्क्रीन और टच एसी कंट्रोल भी शामिल हैं. इसमें सिंगल पैन सनरूफ भी मिलने की संभावना है. 

नई स्कोडा एसयूवी कुशाक से छोटी होगी और इसका व्हीलबेस भी छोटा होगा, लेकिन इसमें मस्कुलर लुक होगा. फीचर्स के मामले में, हम इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक और वेंटिलेटेड सीटों की उम्मीद कर सकते हैं, हालांकि सटीक स्पेक्स अभी तक ज्ञात नहीं हैं और अगले साल लॉन्च तक ज्यादा डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है.

पॉवरट्रेन 

स्कोडा, इस एसयूवी के साथ एक छोटे नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की पेशकश नहीं करेगी, बल्कि इसके बजाय यह लगभग 115 बीएचपी से ज्यादा पॉवर जेनरेट करने वाले 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन को पेश करेगी. नई स्कोडा एसयूवी के गियरबॉक्स ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के ऑप्शन भी शामिल होंगे. हाईली लोकलाइजेशन और अग्रेसिव प्राइस प्वाइंट के साथ यह अपकमिंग स्कोडा एसयूवी के अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर तरीके से मुकाबला करने में सक्षम होगी और हम यह इसके बेहतर वैल्यू फॉर मनी पैकेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

शानदार फीचर्स, बेहतरीन माइलेज, 15 लाख के रेंज में ये हैं कार के बेस्ट ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget