एक्सप्लोरर

Jeep Compass: जीप ने लॉन्च की अपडेटेड कंपास एसयूवी, मिले हैं ADAS सहित कई बड़े अपग्रेड 

भारत में जीप, कंपास को 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन के साथ पेश करती है जो 168 बीएचपी पॉवर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Jeep Compass SUV: जीप ने यूरोपीय बाजारों में अपडेटेड कंपास एसयूवी को लॉन्च किया है, जिसे महत्वपूर्ण फीचर अपग्रेड दिए गए हैं. 2024 कम्पास लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट के साथ आती है जिसमें 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. 

2024 जीप कम्पास का ADAS 

यूरोप कंपास मॉडल में एडीएएस पैकेज में ड्राइवर इन स्लीप डिटेक्टर, एक्टिव ब्रेकिंग के साथ फुल-स्पीड फॉरवर्ड कोलिशन अलर्ट, पैदल यात्री/साइकिल चालक ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एक्टिव लेन मैनेजमेंट और रियर क्रॉस पाथ डिटेक्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं. इन फीचर्स का इस्तेमाल डेली लाइफ ड्राइविंग के लिए भी किया जा सकता है. 

फीचर्स

कम्पास में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 10.25-इंच फ्रेमलेस फुल-कलर टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक स्टैंडर्ड 10.1-इंच डिजिटल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, स्टैंडर्ड वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ यू कनेक्ट 5 और एक वायरलेस चार्जिंग पैड शामिल हैं.

चार ट्रिम्स में है उपलब्ध 

अपडेटेड कंपास चार ट्रिम्स; एल्टीट्यूड, समिट, ओवरलैंड और ट्रेलहॉक में उपलब्ध है. एल्टीट्यूड वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी हेडलाइट्स हैं, जबकि समिट वेरिएंट में 19 इंच के अलॉय व्हील और वेंटिलेटेड सीट्स हैं. ओवरलैंड और ट्रेलहॉक वेरिएंट एडवेंचर्स और लाइफ स्टाइल मोटिव सेंट्रिक हैं. ओवरलैंड ट्रिम में ऑल-टेरेन टायरों के अलावा एक हाई सस्पेंशन मिलता है. दूसरी ओर, ट्रेलहॉक वेरिएंट री डिजाइंड फ्रंट और रियर बंपर हाउसिंग बैश प्लेट्स और जीप के सेलेक-टेरेन 4×4 सिस्टम से लैस है.

यूरोप मॉडल

यूरोप में, कम्पास में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं - एक 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन जो 7-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, और एक 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मौजूद है. 1.3-लीटर एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है जिसमें 11.4 kWh की बैटरी है जो लगभग 48 किमी की इलेक्ट्रिक ओनली रेंज देने में सक्षम है.

तैयार हो रही है न्यू जेनरेशन कंपास

जीप ने पहली बार कम्पास को 2007 में पेश किया था और 2016 में इसे जेनरेशन अपग्रेड मिला. यह 2017 में भारत में आई जब इस मिड साइज एसयूवी के लिए पहली यूनिट को महाराष्ट्र में पुणे के पास रंजनगांव में फिएट की प्रोडक्शन फैसिलिटी में तैयार किया गया. भारत के अलावा, कंपास का निर्माण इटली में मेल्फी, ब्राजील में पर्नामबुको और मैक्सिको में टोलुका में किया जाता है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जीप वर्तमान में कंपास के न्यू जेनरेशन मॉडल को तैयार कर रही है, जो नए एसटीएलए मीडियम आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा, जिसे जीप की मूल कंपनी स्टेलेंटिस ने तैयार किया है. यह प्लेटफॉर्म आईसीई, हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस है. नई कंपास को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में एक फुल इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव भी मिलेगा.

भारत में कंपास

भारत में जीप, कंपास को 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन के साथ पेश करती है जो 168 बीएचपी पॉवर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के उपलब्ध है. इसमें ऑप्शनल 4WD सेटअप भी मिलता है. वर्तमान में इसकी एक्स शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये से 32.07 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने आ रही है नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, फीचर्स और डिजाइन में मिलेंगे बड़े बदलाव

Sunil Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने खरीदी एमजी कॉमेट, कैप्शन में लिखा ‘लव इट’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम
चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget