एक्सप्लोरर

7-Seater Car: Fortuner को टक्कर देने आ गई नई Jeep Meridian, क्या है इस गाड़ी की कीमत?

2025 Jeep Meridian Price: नई जीप मेरिडियन भारतीय बाजार में आ गई है. ऑटोमेकर्स ने इस गाड़ी के सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है. ये कार अब 5-सीटर मॉडल में भी मौजूद है.

Jeep Meridian Price: जीप इंडिया ने भारतीय बाजार में नई मेरिडियन लॉन्च कर दी है. लॉन्चिंग के वक्त इस नई कार की केवल मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत के बारे में ही जानकारी शेयर की गई थी. लेकिन अब इस एसयूवी की सभी वेरिएंट की प्राइस डिटेल सामने आ गई है. जीप मेरिडियन चार वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आई है. वहीं ऑटोमेकर्स ने इसके टॉप वेरिएंट को केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ही उतारा है.

2025 जीप मेरिडियन की कीमत

जीप मेरिडियन की एक्स-शोरूम प्राइस 24.99 लाख रुपये से शुरू है. ये वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है. इसके मिड वेरिएंट में Longitude Plus की एक्स-शोरूम प्राइस 27.50 लाख रुपये और Limited(O) की एक्स-शोरूम प्राइस 30.49 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इसका टॉप-वेरिएंट 4*2 और 4*4 दोनों मॉडल में मार्केट में लाया गया है. जीप का 4*2 मॉडल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस 36.49 लाख रुपये और 4*4 AT की एक्स-शोरूम प्राइस 38.49 लाख रुपये है.

7-Seater Car: Fortuner को टक्कर देने आ गई नई Jeep Meridian, क्या है इस गाड़ी की कीमत?

Jeep Meridian की पावर

जीप इंडिया ने नई मेरिडियन में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया है. इस गाड़ी में 2.0-लीटर डीजल इंजन लगा मिलता है, जिससे 168 bhp की पावर मिलती है और 350 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस गाड़ी के इंजन के साथ में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स या -स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा मिलता है.

जीप मेरिडियन की राइवल

जीप मेरिडियन इस बार नया 5-सीटर Longitude वेरिएंट लेकर आई है. इस गाड़ी  के बाकी सभी मॉडल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ मौजूद हैं. इस नई जीप मेरिियन की राइवल कारों के बारे में बात करें तो इस गाड़ी को स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, हुंडई टक्सन और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां टक्कर देती हैं. फॉर्च्यूनर भी भारत की मोस्ट पॉपुलर कार में से एक है. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस 33.43 लाख रुपये से शुरू होकर 51.44 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें

कीमत आसमान पर, फिर भी इस लग्जरी कार की क्यों हैं इतनी डिमांड? 20 दिन के अंदर सालभर का स्टॉक खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget