एक्सप्लोरर

Jeep Compass Price Hiked: जीप ने बढ़ाई कंपास और मेरिडियन की कीमतें, जानिए क्या हैं नए दाम 

1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के बंद होने के बाद अब कंपास केवल 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

Jeep Compass & Meridian: वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने अपनी कंपास और मेरिडियन एसयूवी की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपास 43,000 रुपये और मेरिडियन 57,000 रुपये तक महंगी हो गई है. जीप कंपास और मेरिडियन की एक्स शोरूम कीमतें अब क्रमशः 21.73 लाख रुपये और 33.40 लाख रुपये से शुरू होती हैं. कंपनी कीमत में इस बढ़ोत्तरी का कारण हाल ही में सरकार के एसयूवी पर लगाए गए अधिक उपकर को बता रही है. 

कितनी बढ़ी कीमत

कंपास के बेस स्पोर्ट एमटी वेरिएंट की कीमत को सबसे कम 29,000 रुपये बढ़ाया गया है, जबकि लिमिटेड एमटी 4x2 और लिमिटेड एमटी 4x4 वेरिएंट की कीमत में क्रमशः 35,000 रुपये और 40,000 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं टॉप-स्पेक मॉडल एस वेरिएंट के एमटी 4x2 और एटी 4x4 की कीमत में क्रमशः 38,000 रुपये और 43,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के बंद होने के बाद अब कंपास केवल 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. हालांकि बाद में कम्पास में एक 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है. इस एसयूवी का मुकाबला हैरियर और एमजी हेक्टर से लेकर हुंडई टक्सन, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फॉक्सवैगन टाइगुन एसयूवी तक से होता है. 

जीप मेरिडियन की कीमतें 

जीप इंडिया ने मेरिडियन लिमिटेड (ओ) एमटी वेरिएंट की कीमत में सबसे कम 45,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. जबकि लिमिटेड (ओ) एटी वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 57,000 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है. जबकि इसके दोनों 4x4 वेरिएंट - लिमिटेड (O) AT 4x4 और लिमिटेड प्लस AT 4x4 की कीमतों में 51,000 रुपये की वृद्धि हुई है. साथ ही इसके लिमिटेड प्लस एटी वेरिएंट की कीमत में भी 48,000 रुपये का इजाफा हुआ है. कम्पास की तरह, मेरिडियन में भी केवल 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. जीप ने हाल ही में बेस लिमिटेड एमटी और लिमिटेड एटी वेरिएंट को लाइनअप से हटा लिया है. जिससे अब लिमिटेड (ओ) इस एसयूवी का बेस ट्रिम है. इस एसयूवी का मुकाबला स्कोडा कोडियाक, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर से होता है.

यह भी पढ़ें :- जानिए होंडा एसपी160, अपाचे आरटीआर 160 और पल्सर 150 में कौन किस मामले में है बेहतर, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget