एक्सप्लोरर

Jeep Compass BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, कीमत में हुआ जबरदस्त इजाफा

Jeep Compass BS6 इंजन में अपग्रेड होकर लॉन्च हो गई है, खास बात यह है कि अब इस गाड़ी में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और क्रूज कंट्रोल सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड दे दिए गए हैं.

नई दिल्ली: एसयूवी सेगमेंट में Jeep Compass काफी लोकप्रिय है. कंपनी ने अब इसकी रेंज को BS6 में अपग्रेड करके लॉन्च कर दिया है. लेकिन अब इसकी कीमत में काफी इजाफा हुआ है. आइये जानते हैं इसकी नई कीमत और सारी डिटेल्स....

Jeep Compass BS6 की कीमत

BS4 की तुलना में नई Jeep Compass BS6 के पेट्रोल वर्जन की कीमत 25 हजार रुपये तक महंगी हुई है. जबकि इसके डीजल वर्जन की कीमत में 1.1 लाख रुपये तक को बढ़ोतरी हुई है. BS6 इंजन में अपग्रेड होने के बाद अब Jeep Compass की शुरुआती कीमत 15.60 लाख रुपये हो गई है.

कंपनी के मुताबिक BS6 इंजन में अपग्रेड होने के बाद इसके इंजन के आउटपुट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंजन की बात करें तो Jeep Compass में 2.0-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 170 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा Jeep Compass इसमें लगा 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 161 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. ये दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं

इसके अलावा पेट्रोल इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक और डीजल इंजन में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है. Jeep Compass फीचर्स लोडेड एसयूवी है और इसमें कई कमाल के फीचर्स दिए गये हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी की सुविधा, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और फ्रिक्वेंसी डंप सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा 

इतना ही नहीं, इसके सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है. वहीं इसमें कई ड्राइव मोड्स भी दिए हैं जिसकी वजह से यह हर तरह के रास्तों पर बेहतर तरीके से चलती है. खास बात यह है कि BS6 इंजन में अपग्रेड होने के बाद अब इस गाड़ी में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और क्रूज कंट्रोल सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

बजाज ऑटो की बिक्री में आई भारी गिरावट, जनवरी में बेचे सिर्फ इतने वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget