एक्सप्लोरर

2023 में कहां खड़ा है भारत का EV सेगमेंट और कैसी होगी आगे की राह? डिटेल में समझ लीजिये

घरेलू बाजार में भारत में 2021 के बाद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी जारी है.

EV Segment in India: भारत में एक दशक पहले इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बस एक काल्पनिक योजना के रूप में देखा जाता था, जो पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के सामने टिक नहीं पाती थी. लेकिन 2023 में ईवी ऑटोमोटिव क्षेत्र में सबसे तेजी से अपना कब्जा कर रहीं है. जबकि इलेक्ट्रिक गाड़ियां कई तरह से फायदेमंद हैं. जरुरत के मुताबिक टेक्नोलॉजी विकसित होने के बाद, देश भर में ईवी की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हालंकि इसके पीछे गाड़ियों के प्रति ग्राहकों की जागरूकता और ICE इंजन वाली गाड़ियों से होने वाला गंभीर प्रदूषण भी है. 

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े देखें तो पता चलता है, कि सालाना दर के आधार पर, मार्च 2023 में ईवी की बिक्री में 82 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है. जोकि मार्च 2022 में बेची गई 77,128 यूनिट्स ईवी के मुकाबले, मार्च 2023 में 1,39,789 यूनिट्स की बिक्री हुई FY2022 में 58,746 यूनिट से FY2023 में 11,80,597 यूनिट्स पहुंच गयी. बजट किफायती और लक्जरी सेगमेंट के बीच इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और 4 व्हीलर ब्रांड में पेश किए जा रहे मॉडलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ, इसे और प्रोत्साहित किया गया MoRTH के आंकड़ों से पता चलता है, कि ईवी सेगमेंट का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री से प्रेरित है. भारत में FY2023 की दूसरी छमाही में हर महीने 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री देखने को मिली. 

FAME 2 स्कीम के तहत दी जाने वाली सब्सिडी में की गयी, हालिया कमी के बाद भी इस सेगमेंट में टॉप 3 प्लेयर ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी मौजूद हैं. सब्सिडी में कटौती होने के बाद सितंबर 2023 में घरेलू बाजार में 63,715 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदे गए, जो पिछले साल की तुलना में 2 प्रतिशत ज्यादा है. तो वहीं इलेक्ट्रिक कार बाजार में भी अच्छी चहल पहल देखने को मिल रही है. 

देश में टॉप इलेक्ट्रिक कार कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, एमजी मोटर और महिंद्रा महिंद्रा हैं. टाटा लगातार बाजार में अपनी बढ़त बनाये हुए है. बिल्कुल नई मीडियम और लंबी रेंज वाली नेक्सन ईवी के हालिया लॉन्च के बाद, टाटा ने सितंबर 2023 में 6,020 यूनिट्स ईवी बेचकर अपनी बढ़त को बरकरार रखा. जोकि महीने-दर-महीने के हिसाब से 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की मौजूदा समय में टाटा की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में 68.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. इसके साथ साथ ईवी की ये लहर धीरे धीरे लग्जरी कार सेगमेंट पर भी हावी हो रही है. जहां बीएमडब्ल्यू इंडिया 48 प्रतिशत ईवी सेगमेंट की हिस्सेदारी के साथ मार्केट में लीडर की पोजिशन पर है.

इससे भी ज्यादा अचम्भे की बात ये है, कि BMW की नई BEV पेशकश, iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी, लॉन्च के दिन केवल 180 मिनट में बिक गई. जबकि बाजार के आकर के मुकाबले ईवी की पहुंच अभी भी काफी कम है, वहीं 2030 तक इसमें 13 प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद है. हालांकि, फॉक्सवैगन,  किआ और यहां तक ​​कि रेंज रोवर जैसे ऑटोमेकर के चलते 2025 तक इसके और आगे जाने की संभावना है.  

पैसेंजर और कार्गो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में इंडस्ट्री ने FY 2023 में 4,04,143 यूनिट्स की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 की तुलना में 118 प्रतिशत ज्यादा है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है, कf धीरे-धीरे ही सही लेकिन सभी क्षेत्रों में ईवी की पहुंच आगे बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें- Traffic Challan: दिल्ली NCR में कार से करने वाले हैं एंट्री, तो पहले ये खबर पढ़ लीजिये...नहीं तो ढीली हो सकती है जेब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget