एक्सप्लोरर

आधी कीमत पर मिलेगी रोल्स-रॉयस? अब भारतीयों की पहुंच में हैं ये लग्जरी कारें, देखें पूरी लिस्ट

British luxury cars in India: भारत-यूके FTA के बाद रोल्स-रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन जैसी लग्जरी कारों की कीमत में भारी गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि किस कार की कीमत कितनी है?

British luxury cars in India: भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में क्रांति ला दी है. अब ब्रिटिश लग्जरी कारों पर लगने वाली 100-125% इंपोर्ट ड्यूटी घटकर केवल 10% रह गया है. यही वजह है कि अब करोड़ों की रोल्स-रॉयस जैसी कारें आम भारतीय अमीरों की पहुंच में आ चुकी हैं. हालांकि इंपोर्ट ड्यूटी कम हो गया है, लेकिन कारों पर अब भी GST और काउंटरवेलिंग ड्यूटी जैसे टैक्स लागू होते हैं.

फिर भी, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन बदलावों से कीमतों में औसतन 40-50% तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. यानी एक कार जिसकी कीमत पहले 10 करोड़ थी, अब वही कार 5-6 करोड़ में मिल सकती है.

Rolls-Royce Cullinan

रोल्स-रॉयस कलिनन की पहले एक्स-शोरूम कीमत 12.25 करोड़ थी, जो अब घटकर लगभग 5.3 करोड़ रह गई है. इस तरह ग्राहकों को लगभग 6.95 करोड़ की भारी बचत हो सकती है. यह अब उन भारतीय खरीदारों के लिए कहीं अधिक आसान हो गई है जो अल्ट्रा-लक्जरी SUV का सपना देख रहे थे.

Bentley Bentayga

बेंटले बेंटायगा की कीमत पहले 4.10 करोड़ थी, लेकिन अब यह 2.25 करोड़ के आसपास उपलब्ध हो सकती है. इसमें 1.85 करोड़ की संभावित बचत होगी, जिससे यह कार फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू X7 जैसी SUVs को सीधी टक्कर दे सकती है.

Aston Martin Vanquish

एस्टन मार्टिन वैनक्विश पहले 8.85 करोड़ में मिलती थी, जो अब घटकर करीब 4.86 करोड़ हो सकती है. यह लगभग 4 करोड़ की बचत के बराबर है, जिससे परफॉर्मेंस सुपरकार्स की दुनिया में एंट्री पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी.

Range Rover Sport

रेंज रोवर स्पोर्ट  पहले 1.64 करोड़ में आती थी, लेकिन अब इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये हो सकती है. इस कीमत में 84 लाख रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, जो इस लग्जरी SUV को एक बेहतरीन डील बनाती है.

Land Rover Defender

लैंड रोवर डिफेंडर में भी 20 लाख रुपये से अधिक की बचत संभावित है. हालांकि, इसकी कुछ असेंबली भारत में की जाती है, जिससे कीमतें डीलर और स्थानीय पॉलिसी के अनुसार बदल सकती हैं, फिर भी इसकी कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है.

McLaren GT

मैकलारेन जीटी की कीमत पहले 4.99 करोड़ थी, लेकिन अब यह लगभग 2.5 करोड़ में उपलब्ध हो सकती है. यह लगभग 2.5 करोड़ की सीधी बचत है, जो परफॉर्मेंस कार प्रेमियों के लिए इसे एक सुनहरा अवसर बना देती है.

सीमित कोटा है लागू

बता दें कि यह सभी कारों पर मिलने वाला प्राइस एडवांटेज परमानेंट नहीं है. भारत-यूके एफटीए (FTA) के तहत यह छूट एक Annual quota system के अंतर्गत आती है, यानी साल में सीमित संख्या में कारों पर ही यह विशेष शुल्क कटौती लागू होगी. यदि यह कोटा भर जाता है, तो अगले आयात पर पुराने टैक्स फिर से लागू हो सकते हैं, जिससे कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं. इसलिए जो ग्राहक जल्दी निर्णय लेंगे, उन्हें इस छूट का सबसे अधिक लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें:-

सिर्फ 5 हजार रुपये में आप घर ला सकते हैं Bajaj Platina 100 बाइक, ये रहेगा EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget