एक्सप्लोरर

Kia Carens Clavis EV: आज से शुरू होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक MPV की बुकिंग, जानिए कीमत

Carens Clavis EV: किआ की इस EV का डिजाइन थोड़ा अलग है, ताकि इसे स्टैंडर्ड कैरेंस मॉडल से अलग दिखाया जा सके. इसमें एक्टिव एयरो फ्लैप्स और 17 इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स लगाए गए हैं.

किआ मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपनी मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV को लॉन्च किया है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रखी गई. अब कंपनी Kia Carens Clavis MPV की बुकिंग आज यानी 22 जुलाई से शुरू करने जा रही है. यह ICE (इंजन आधारित) Carens Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन है. आप गाड़ी नजदीकी किआ शोरूम या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ 25,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. 

Kia Carens Clavis EV में डिजाइन को थोड़ा अलग किया गया है, ताकि इसे स्टैंडर्ड कैरेंस मॉडल से अलग दिखाया जा सके. इसमें एक्टिव एयरो फ्लैप्स, फ्रंट में चार्जिंग पोर्ट और नए 17 इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स लगाए गए हैं.  यह EV कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस है. इसमें V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) टेक्नोलॉजी दी गई है.

Kia Carens Clavis EV की पावर और रेंज 

  • Kia Carens Clavis EV दो बैटरी विकल्पों (42 kWh और 51.4 kWh) के साथ आती है. बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज लगभग 490 किलोमीटर है, जबकि छोटे बैटरी वेरिएंट की रेंज करीब 404 किलोमीटर बताई गई है.
  • किआ की यह कार 171 hp की पावर जनरेट करती है और इसमें चार लेवल का रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. साथ ही, Kia इसमें 8 साल की वारंटी और दो AC चार्जर विकल्प भी देती है.

गाड़ी का एक्सटीरियर अपडेट

  • Kia Carens Clavis EV में नया फ्लोटिंग कंसोल, बॉस मोड, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच स्क्रीन, 8-स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम, लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
  • Carens Clavis एक ICE से EV में बदली गई कार है. इसकी कीमत BYD eMax 7 से कम है और यह भारत की सबसे किफायती 3-Row वाली EV बन गई है.

यह भी पढ़ें:-

क्या 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Tata Punch? जानें डाउन पेमेंट का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget