एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में खड़ी रहने से बाइक में आ रही है दिक्कत तो आज ही करें ये 5 काम

अगर आपकी बाइक बार-बार बंद हो रही है उसके कई कारण हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी बाद आप बाइक में आ रही दिक्कत को दूर कर सकते हैं.

लॉकडाउन में बाइक लंबे समय से खड़ी रहने के बाद अगर खराब हो गई है तो उसके कई कारण हो सकते हैं. अक्सर समय पर बाइक पर ठीक प्रकार से ध्यान न दे पाने की वजह से बाइक ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है. ऐसे में हम आपको कुछ खास और आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद ही अपनी बाइक को मेंटेन कर सकते हैं.

ऑयल करें चेंज
वैसे तो सर्विस के समय इंजन ऑयल चेंज कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी हर 2000 से 5000 किलोमीटर के बाद इंजन ऑयल को चैक करते रहें और अगर इंजन ऑयल कम हो गया हो या काला पड़ गया हो तो आप इसे चेंज करवा सकते हैं. इसके लिए पहले बाइक को करीब 5 मिनट के लिए स्टार्ट करें और फिर बंद कर दें. इससे ऑयल गर्म होकर लाइट हो जाएगा. इसके अलावा इंजन के नीचे लगे कैप को हटाकर ऑयल को किसी बर्तन में इकट्ठा करें. इसके वाहन को अच्छी तरह से हिला डुला कर पूरे ऑयल को इंजन से बाहर निकालें. इंजन को फ्लश करके भी सफाई कर सकते हैं, इसके लिए आप थोड़ा सा पेट्रोल लेकर इंजन में डालें और इंजन स्टार्ट कर दें उसके बाद सारा कचरा निकल जाएगा, फिर आप नया ऑयल चेंज कर सकते हैं.

टायर्स में एयर प्रेशर चेक करें
बाइक के टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखना चाहिए, हफ्ते में एक बार अपनी बाइक के दोनों टायर्स में एयर प्रेशर चेक करें. अक्सर लोग अपनी मर्जी से टायर्स में एयर डलवा लेते हैं लेकिन टायर्स में उतनी ही हवा डलवाएं जितना कंपनी ने बताया है. आप चाहें तो टायर्स में नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि काफी बेहतर मानी जाती है.

एयर फिल्टर बदलें
बेहतर परफॉरमेंस के लिए बाइक का एयर फिल्टर साफ रखें और हर 1500km से 2000km पर एयर फिल्टर बदल लेना चाहिए. एयर फिल्टर बाइक की सीट के नीचे लगा होता है, जिसे आसानी से बदला जा सकता है.

चेन को साफ करें
बाइक की चेन को रेगुलर साफ करें. गंदी चेन से बाइक की परफॉरमेंस खराब होती है. चेन पर ग्रीस का इस्तेमाल बिलकुल न करें, क्योंकि ऐसा करने से रोटेशन में दिक्कत होती है और पकड़ कमजोर पड़ती है. साथ ग्रीस की वजह से गंदी भी जल्दी होती है.

कूलेंट बदलें
हाई परफॉरमेंस हैवी इंजन बाइक्स में कूलेंट का इस्तेमाल होता है. कूलेंट इंजन को हीट होने से बचाता है. इसलिए रेगुलर कूलेंट की जांच होती रहनी चाहिए. अगर इसकी मात्रा कम हो गई हो तो टॉप-अप कर लेना बेहतर रहता है. ऐसा करने से इंजन की परफॉरमेंस बढ़िया रहेगी.

ये भी पढ़ें

पेट्रोल के दाम में लगी आग: ये 5 बाइक्स देती हैं शानदार माइलेज, जानें फीचर्स और कीमत

Non-ISI मार्क वाले हेलमेट बेचने वालों की खैर नहीं! एक साल की जेल और 5 लाख तक का हो सकता है फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget