एक्सप्लोरर

Hyundai Venue New Variant: इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ लॉन्च हुई हुंडई की ये कार, जानें फीचर्स और कीमत

नई हुंडई वेन्यू एस(ओ)+ (Hyundai Venue S(O)+ Variant) वेरिएंट में कंपनी ने 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 82 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 114 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

Hyundai Venue New Variant: हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी वेन्यू कार को अपडेट किया है. कंपनी ने अब हुंडई वेन्यू के S(O)+ वेरिएंट को अपडेट कर दिया है. इस नए वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर को जोड़ा गया है. वहीं इस नई कार में कई और फीचर्स भी जोड़ें गए हैं जिन्हें लोग पसंद कर सकते हैं. इस कार में नई कनेक्टिविटी भी दी गई है जिसकी मदद से आप और आरामदायक राइड का आनंद ले सकते हैं.

इंजन

नई हुंडई वेन्यू एस(ओ)+ (Hyundai Venue S(O)+ Variant) वेरिएंट में कंपनी ने 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 82 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 114 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें 350 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है. इस कार को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट किया गया है.

फीचर्स

अब इस कार के फीचर्स की बात करें तो नई हुंडई वेन्यू में कंपनी ने स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया हुआ है. एलईडी डीआरएल के साथ ही इस कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले फीचर भी देखने को मिल जाता है. वहीं इसमें एक 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है. कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ एक टीएफटी डिस्प्ले भी मौजूद है.

इन सेफ्टी फीचर्स से है लैस

हुंडई वेन्यू के इस नए वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग के साथ TPMS हाईलाइन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रियर कैमरा के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं जो कार को सुरक्षा प्रदान कराते हैं.

क्या है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई वेन्यू के इस नए वेरिएंट को कंपनी ने 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में बाजार में लॉन्च किया है. वहीं ये इस सेगमेंट में एक बेहतरीन बजट कार भी साबित हो सकती है जिसमें ये आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. बाजार में यह कार मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) और टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) जैसी गाड़ियों को टक्कर देने में सक्षम होगी.

यह भी पढ़ें:

Citroen Basalt: LED DRL के साथ पेश हुई Citroen की नई SUV, नए डिजाइन के साथ हैं आधुनिक फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget