एक्सप्लोरर

शानदार माइलेज के साथ 6 एयरबैग भी, इस SUV पर मिल रहा 75 हजार का डिस्काउंट! जानिए फीचर्स

Discount On Hyundai Venue: हुंडई वेन्यू पर मई 2025 में 75 हजार रुपये की छूट मिल रही है. आइए हुंडई वेन्यू की कीमत, माइलेज और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Discount On Hyundai Venue: भारतीय कार बाजार में मई 2025 में Hyundai अपनी पॉपुलर SUV Venue पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दे रही है. अगर आप कम बजट में एक ऐसी SUV की तलाश कर रहे हैं, जो फैमिली के लिए सुरक्षित, स्टाइलिश और भरोसेमंद हो? तो मई 2025 का ये समय Hyundai Venue खरीदने के लिए एक बेहतरीन मौका है. यह SUV Hyundai Creta के बाद कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है.

75,000 रुपये तक की मिल रही छूट

Hyundai Venue पर दिल्ली-NCR के डीलरशिप्स में 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट ऑफर के रूप में उपलब्ध है. हालांकि यह छूट केवल MY24 स्टॉक के लिए लागू है. बता दें कि यह ऑफर अलग- अलग शहरों और डीलरशिप्स पर अंतर हो सकता है. इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी शोरूम से जरूर संपर्क करें.

7 वेरिएंट्स में मौजूद है Hyundai Venue 

Hyundai Venue कंपनी की ओर से कुल 7 वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है, जिनमें E, E+, Executive, S, S+/S(O), SX और SX(O) शामिल हैं. इसकी कीमत 7.94 लाख से शुरू होकर 13.53 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. प्रत्येक वेरिएंट में फीचर्स और सेफ्टी एलिमेंट्स का अंतर देखने को मिलता है, जिससे ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार विकल्प मिलते हैं. Hyundai Venue की यह विविधता और वैल्यू-फॉर-मनी अपील इसे भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय SUV बनाती है.

Hyundai Venue का इंजन और माइलेज

इंजन की बात करें तो Hyundai Venue में तीन प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं. Venue की क्लेम्ड मैक्सिमम माइलेज 23 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Hyundai Venue के फीचर्स और सेफ्टी 

Hyundai Venue के फीचर्स इसे प्रीमियम अनुभव देने वाली SUV बनाते हैं. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ, एयर प्यूरिफायर, एंबिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

सेफ्टी के लिहाज से Hyundai Venue में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके टॉप वेरिएंट्स में Level-1 ADAS सिस्टम भी मिलता है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और हाई बीम असिस्ट जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकें मौजूद हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर Hyundai Venue को एक सुरक्षित, स्मार्ट और फैमिली-फ्रेंडली SUV बनाते हैं.

Hyundai Venue का रायवल

भारतीय बाजार में Hyundai Venue का सीधा मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet, Mahindra XUV300 और Nissan Magnite जैसी SUVs से है.

ये भी पढ़ें: कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी नई MG Motor Pro EV? यहां जान लीजिए EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी Tata Sierra EV? ऐसा है गाड़ी के टॉप मॉडल का रिव्यू
आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी Tata Sierra EV? ऐसा है गाड़ी के टॉप मॉडल का रिव्यू
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget