एक्सप्लोरर

नई Hyundai Venue कब होगी लॉन्च? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक जानें सभी डिटेल्स

2025 Hyundai Venue Launch Date: भारत में हुंडई वेन्यू का लेटेस्ट मॉडल मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है. इन नेक्स्ट जनरेशन मॉडल के इंटीरियर को पूरी तरह से बदला जा सकता है.

Hyundai Venue Next-Gen Model: हुंडई इंडिया बाजार में कई नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसकी शुरुआत हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग से कर दी है. इस साल 2025 के पहले महीने जनवरी में ही कंपनी ने अपनी पहली एसयूवी लॉन्च की, जिसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया. अब ऑटोमेकर्स हुंडई वेन्यू के न्यू जनरेशन मॉडल को लाने की तैयारी कर रहे हैं. हुंडई वेन्यू ऑटोमेकर्स की मोस्ट पॉपुलर सब 4 मीटर SUV है. इसके साथ ही ये कार ब्रांड की हुंडई क्रेटा के बाद दूसरी मोस्ट सेलिंग गाड़ी भी है.

नई Hyundai Venue में क्या मिलेगा खास?

भारत में सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड के बीच कंप्टीशन बढ़ता जा रहा है. वहीं नई जनरेशन वेन्यू के साथ हुंडई अपनी कार को पहले से भी ज्यादा मॉडर्न बनाने जा रही है. इस कार के लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है, जिससे ये कार दिखने में बड़ी लगे. लेकिन हुंडई इस कार को 4 मीटर सेगमेंट में ही रखेगी. ये कार ज्यादा एंगुलर और मस्कुलर डिजाइन के साथ आ सकती है. इस कार में हुंडई क्रेटा के जैसी ग्रिल लगी मिल सकती है. ऑटोमेकर्स इस गाड़ी के फ्रंट और रियर दोनों तरफ से पूरी तरह से बदल सकते हैं.

2025 Hyundai Venue का इंटीरियर

नई हुंडई वेन्यू के इंटीरियर की बात करें तो ये कार नए केबिन के साथ आ सकती है, जिसमें बड़ी टचस्क्रीन लगी मिल सकती है. इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कई और फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. हुंडई की इस कार में ADAS और एक 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है. इस गाड़ी के टॉप-एंड वर्जन में पावर्ड हैंड ब्रेक का फीचर मिल सकता है. इस कार के स्टैंडर्ड मॉडल में ही सनरूफ दिया जा सकता है. वहीं कार में एक पावर्ड ड्राइवर सीट की जगह नए मॉडल में डुअल पावर्ड सीट मिल सकती है.

कब आएगी नई Hyundai Venue?

हुंडई वेन्यू के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5 टर्बो पेट्रोल, ये तीन पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं. इस कार में मिलने वाला डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट कस्टमर के लिए एक सरप्राइज हो सकता है. वहीं पेट्रोल वेरिएंट में DCT ट्रांसमिशन दिया जा सकता है. नई हुंडई वेन्यू इस साल के आखिर में दस्तक दे सकती है. ये नई कार इस साल की मोस्ट अवेटेड एसयूवी बन सकती है.

यह भी पढ़ें

Tata Nexon में आने वाला है बड़ा अपडेट, नए अवतार में कब आएगी देश की मोस्ट पॉपुलर SUV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget