एक्सप्लोरर

Hyundai लॉन्च करने जा रही 3 नई SUV, क्रेटा हाइब्रिड भी शामिल, जानें फीचर्स और डिटेल्स

Hyundai Upcoming SUVs: हुंडई इंडिया आने वाले सालों में भारतीय मार्केट में में 3 नई SUVs लॉन्च करने जा रही है. आइए इन अपकमिंग मॉडल्स के फीचर्स, डिजाइन और संभावित लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं.

भारतीय ग्राहक SUV सेगमेंट में हुंडई की कारों को काफी पसंद करते हैं. खासकर हुंडई क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर जैसी कारें बिक्री में टॉप पर रहती हैं. अब कंपनी एक बार फिर से तीन नई SUV लॉन्च की तैयारी में है. इसमें एक हाइब्रिड क्रेटा, एक फेसलिफ्ट वेन्यू, और एक अपडेटेड टक्सन शामिल है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Hyundai Venue Facelift

  • हुंडई वेन्यू का फेसलिफ्ट वर्जन नई डिजाइन और इंटीरियर अपडेट्स के साथ आने वाला है. यह कार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखी गई है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की पुष्टि होती है. इसमें नया एक्सटीरियर लुक मिलेगा जिसमें अपडेटेड ग्रिल, हेडलैम्प और टेललैम्प डिजाइन शामिल हो सकते हैं. इसके इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे कि नया डैशबोर्ड, अपहोल्स्ट्री और टचस्क्रीन डिस्प्ले.

  • इसके इंजन विकल्प पहले जैसे-1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो और 1.5L डीजल ही रहेंगे. इस फेसलिफ्ट को 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. यह SUV खास उन ग्राहकों के लिए है जो एक किफायती और मॉडर्न कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं.

Hyundai Creta Hybrid 

  • हुंडई क्रेटा को अब एक हाइब्रिड वर्जन में पेश किया जाएगा जो ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए अनुकूल होगा. इस नई क्रेटा में पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर का हाइब्रिड सेटअप मिलेगा, जिससे ड्राइविंग अनुभव ज्यादा स्मूद होगा और माइलेज भी बेहतर मिलेगा.

  • डिजाइन में नए हेडलैम्प, बंपर और इंटीरियर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. हाइब्रिड क्रेटा उन लोगों के लिए आदर्श होगी जो टेक्नोलॉजी, कम प्रदूषण और हाई माइलेज का कंबीनेशन चाहते हैं.

Hyundai Tucson Facelift 

  • हुंडई की प्रीमियम SUV टक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन अब भारतीय बाजार में आने को तैयार है. यह मॉडल पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें नया मस्क्यूलर डिजाइन, ग्लोबल स्टाइलिंग वाला फ्रंट और एलईडी लाइट्स मिलने की उम्मीद है. इसके इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम मटीरियल्स का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • इंजन विकल्पों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ही उपलब्ध रह सकते हैं. इस SUV का लॉन्च 2025 या 2026 तक हो सकता है. टक्सन फेसलिफ्ट उन ग्राहकों के लिए आदर्श होगी जो फीचर-रिच, प्रीमियम और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें:-

aचीन ने EV बैटरी टेक्नोलॉजी के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत समेत दुनियाभर में प्रोडक्शन पर पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget