एक्सप्लोरर

Hyundai Exter EV: हुंडई ने शुरू की एक्सटर ईवी की टेस्टिंग, टाटा पंच ईवी से हाेगा मुकाबला

एक्सटर ईवी का मुकाबला टाटा पंच ईवी से होगा, जिसे इसी साल त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में 300 km से अधिक रेंज मिलने की उम्मीद है.

Upcoming Hyundai Electric Car: हुंडई मोटर इंडिया ने इस साल की शुरुआत में 2028 तक छह नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की अपनी योजना का खुलासा किया था. कंपनी अपने ईवी सेगमेंट के लिए 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी का ध्यान छोटी कारों की ओर अधिक है. हुंडई ने पुष्टि की है कि वॉल्यूम बढ़ने पर वह एक ईवी डेडीकेटेड प्लांट स्थापित करेगी. फिलहाल कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को तमिलनाडु स्थित संयंत्र में निर्मित करेगी. इसके अलावा हुंडई अगले पांच वर्षों में प्रमुख शहरों और राजमार्गों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. जिसमें 85 सिंगल फास्ट चार्जिंग स्टेशन (DC 60kW), 10 सिंगल फास्ट चार्जिंग स्टेशन (DC 150kW) और 5 डुअल अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन (DC 150kW + DC 60kW) शामिल हैं.

शुरू हुई एक्सटर की टेस्टिंग

हुंडई मोटर इंडिया 2024 में किसी भी समय अपनी मेड-इन-इंडिया ईवी को बाजार में पेश कर सकती है. हाल ही हुंडई एक्सटर ईवी प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. यह माइक्रो एसयूवी भारत में हुंडई की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी. इसका मुकाबला टाटा पंच ईवी से होगा. हालांकि अभी इसके बैटरी पैक और रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ईवी में लगभग 25-30kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. इसमें लगभग 300 से 350 किमी की रेंज मिल सकती है. 

डिजाइन 

इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में एक ईवी के अनुरूप कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है. एक्सटर ईवी में कई जगहों पर नीले एक्सेंट के साथ एक क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकता है. बाकि अन्य इंटीरियर डिटेल्स इसके आईसीई मॉडल के समान होने की संभावना है. 

कितनी होगी कीमत?

नई हुंडई एक्सटर ईवी की कीमत टाटा पंच ईवी की कीमत के आसपास हो सकती है. फिलहाल टाटा पंच के आईसीई मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है. जबकि एक्सटर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. 

किससे होगा मुकाबला

एक्सटर ईवी का मुकाबला टाटा पंच ईवी से होगा, जिसे इसी साल त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में 300 km से अधिक रेंज मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- टाटा पंच सीएनजी और मारुति फ्रोंक्स सीएनजी में कौन है बेहतर, देखिए कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget