एक्सप्लोरर

6 एयरबैग, सनरूफ और CVT गियरबॉक्स वाली Hyundai की ये कार अब सिर्फ 1 लाख देकर ला सकते हैं घर,जानें EMI का हिसाब

Hyundai i20 Magna Executive: हुंडई की ये कार उनके लिए बेहतर है, जो बजट में रहते हुए भी प्रीमियम फीचर्स और हाई सेफ्टी चाहते हैं. आइए जानते हैं इसे डाउन पेमेंट देकर खरीदने पर कितनी EMI चुकानी होगी.

Hyundai i20 Magna On EMI: हुंडई ने अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 का नया वेरिएंट Magna Executive भारतीय बाजार में पेश किया है. यह नया मॉडल i20 Era वेरिएंट से ऊपर रहेगा और इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो खासतौर पर युवाओं को अट्रैक्ट कर सकते हैं.

अगर आप 8-10 लाख रुपये के बजट में एक स्टाइलिश, सेफ और फीचर-पैक हैचबैक की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. नया Hyundai i20 Magna Executive वेरिएंट स्पोर्टी लुक, एडवांस सेफ्टी, और प्रीमियम इंटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. 

कीमत और फाइनेंस प्लान

दिल्ली में Hyundai i20 Magna Executive की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग 8.44 लाख रुपये पड़ती है. इसमें RTO शुल्क और इंश्योरेंस भी शामिल होता है.

डाउन पेमेंट और लोन का कैलकुलेशन

अगर आप Hyundai i20 Magna Executive खरीदते समय 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष 7.44 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा. मान लीजिए आपको यह लोन 9% वार्षिक ब्याज दर पर मिलता है, तो आपकी EMI कुछ इस प्रकार बनेगी- अगर आप 5 साल की अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 15,500 की EMI चुकानी होगी. वहीं, अगर लोन की अवधि को 7 साल कर देते हैं, तो EMI घटकर करीब 12,000 रुपये प्रति माह हो जाएगी.

कुल मिलाकर, 5 साल की अवधि में आपको लगभग 2 लाख रुपये ब्याज देना पड़ सकता है. हालांकि, यह EMI और ब्याज की राशि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगी. अच्छी क्रेडिट रिपोर्ट होने पर आपको कम ब्याज दर मिल सकती है, जिससे EMI और कुल भुगतान की राशि घट सकती है.

फीचर्स और सेफ्टी

Hyundai i20 Magna Executive वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगी गाड़ियों में देखने को मिलते हैं. इसमें एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है. बेहतर 7-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, जो बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस देता है. इसमें पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर) और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) भी इसमें दिए गए हैं. इसके अलावा, एयर प्यूरीफायर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी फीचर्स के साथ यह कार टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai i20 में एक 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन अधिकतम 83.13 हॉर्सपावर की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. ग्राहक को दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं- एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, जो क्लासिक ड्राइविंग का फील देता है और एक 6-स्पीड CVT (iVT) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, जो स्मूद राइडिंग देता है. यह इंजन न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी यह भरोसेमंद विकल्प है.

ये भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान फिर नजर आई BMW की ये स्टाइलिश बाइक, जानिए फीचर्स, इंजन और लॉन्च की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget