एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान फिर नजर आई BMW की ये स्टाइलिश बाइक, जानिए फीचर्स, इंजन और लॉन्च की पूरी डिटेल्स

BMW F 450 GS Features: बीएमडब्ल्यू की मोस्ट-अवेटेड बाइक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. आइए इस अपकमिंग एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक के फीचर्स, इंजन डिटेल्स और लॉन्चिंग के बारे में जानते हैं.

BMW F 450 GS Launch Date: BMW मोटरराड की मोस्ट अवेटेड एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. खास बात ये है कि इस बार बाइक का लुक पहले से काफी ज्यादा फिनिश्ड नजर आया है. नई स्पाई तस्वीरों में देखा गया है कि इस एडवेंचर-टूरर बाइक में अब फुली डेवलप्ड बॉडीवर्क मौजूद है, जिसमें (लंबी टूरिंग स्टाइल विंडस्क्रीन, वर्टिकल LED हेडलैंप यूनिट, लंबा और स्पोर्टी रियर सेक्शन) शामिल हैं.

इसके साथ ही इसमें 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर अलॉय व्हील देखने को मिला है, जो इसे क्लासिक एडवेंचर टूरर लुक देता है. उम्मीद है कि इसे 2025 के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाएगा.

इंजन और पावरट्रेन

BMW F 450 GS के स्ट्रक्चर में स्टील ब्रिज ट्रेलिस फ्रेम और बोल्ट-ऑन सब-फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक को बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं. इस एडवेंचर बाइक में एक बिल्कुल नया 450cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो लगभग 48 bhp की मैक्सिमम पावर और 45 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे राइडिंग अनुभव बेहद स्मूद और कंट्रोल्ड हो जाता है. कंपनी का कहना है कि यह इंजन रेव-हैप्पी यानी ऊंची रफ्तार पर भी बेहद संतुलित और फुर्तीला रहेगा, और इसका परफॉर्मेंस शहर से लेकर हाईवे तक हर राइडिंग कंडीशन में बेहतर होगा.

फीचर्स और वजन 

BMW F 450 GS के कॉन्सेप्ट मॉडल में कई एडवांस फीचर्स देखे गए थे. इसका कुल वजन लगभग 175 किलोग्राम बताया गया है, जो इसे लाइटवेट और कंट्रोल में आसान बनाता है. इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो लंबी राइड्स के लिए बेहतर है. इसके अलावा इसमें एक बड़ा और हाई-टेक 6.5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले भी मिलेगा, जो राइडर को नेविगेशन, बाइक स्टेटस और अन्य इंपॉर्टेंट डिटेल्स दिखाएगा.

किन बाइक्स से होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च होने के बाद BMW F 450 GS का मुकाबला कुछ जबरदस्त बाइक्स से होगा. इसमें शामिल हैं- KTM 390 Duke, जो अपनी रेसिंग परफॉर्मेंस और एग्रेसिव लुक्स के लिए जानी जाती है. Aprilia Tuono 457, जो इटैलियन स्टाइल और प्रीमियम राइड क्वालिटी के साथ आती है. Royal Enfield Guerrilla 450, जो रेट्रो स्टाइलिंग और दमदार इंजन का मेल देती है. BMW F 450 GS इन सभी बाइक्स को परफॉर्मेंस, तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के मामले में टक्कर दे सकती है.

भारत में कब होगी लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BMW F 450 GS को भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जिस तरह से यह बाइक लगातार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो रही है, उससे यह संकेत मिलते हैं कि यह जल्द ही प्रोडक्शन स्टेज में आ सकती है और भारत में लॉन्च के लिए तैयार हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- देश की सबसे सस्ती EV मिल रही और ज्यादा सस्ती! फुल चार्ज में देती है इतनी रेंज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget