एक्सप्लोरर

Hyundai Exter vs Venue: हुंडई एक्सटर या हुंडई वेन्यू, जानिए किसे खरीदना आपके लिए होगा बेहतर

Exter vs Venue: हुंडई मोटर्स जल्द ही अपनी माइक्रो SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी, आज हम आपको कंपनी की ही हुंडई वेन्यू से तुलना करके बताने वाले हैं कि इन दोनों में बेहतर कौन है, पढ़ें पूरी खबर.

Hyundai Exter vs Venue Specifications: हुंडई इंडिया ने हाल ही में अपनी लाइन-अप में सबसे नई एसयूवी एक्सटर को शामिल किया है, जिसे कुछ समय में बाजार में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी एक और सब 4 मीटर एसयूवी की बिक्री करती है, जिसका नाम वेन्यू है. यह कंपनी के सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट्स में से एक है. इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर है, यही हम यहां बात करने वाले है. 

डिजाइन

वेन्यू की लंबाई 3995 mm है और एक्सटर लाइनअप में इसके नीचे आएगी. वेन्यू एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जबकि एक्सटर एक माइक्रो एसयूवी या मिनी एसयूवी है. स्टाइल के लिहाज से दोनों के काफी अलग हैं. नई वेन्यू में बड़ी ग्रिल और कनेक्टेड टेल-लैंप हैं और इसका लुक ज्यादा प्रीमियम है. एक्सटर अपने पैरामीट्रिक डिज़ाइन हाइलाइट्स के साथ नए और फंकी लुक में आएगी. इसमें स्लिम हेडलैम्प्स के साथ एक डुअल ग्रिल है जबकि रूफ रेल्स के साथ एक छोटा सिल्हूट है लेकिन फिर भी इसका डिजाइन एक एसयूवी जैसा है और इसमें स्किड प्लेट भी दी गई है. एक्सटर में   फंकी कलर्स होंगे. सही मायनों में वेन्यू बड़ा और अधिक प्रीमियम दिखता है जबकि एक्सटर अधिक यंग है.

Hyundai Exter vs Venue: हुंडई एक्सटर या हुंडई वेन्यू, जानिए किसे खरीदना आपके लिए होगा बेहतर

फीचर्स 

हुंडई एक्सटर ग्रैंड आई 10 एनआईओएस वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें हाई क्वालिटी वाला इंटीरियर मिलता है. हालांकि वेन्यू में अधिक सुविधाएं मिलती हैं जबकि एक्सटर भी कुछ कम नहीं है. टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स बहुत कॉमन हैं. वेन्यू में इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, सनरूफ, एयर प्यूरीफायर आदि फीचर्स मिलते हैं, जबकि एक्सटर में कनेक्टेड कार टेक और वायरलेस चार्जिंग आदि फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है.

इंजन

एक और बड़ा अंतर यह है कि एक्सटर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी विकल्प के साथ मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. दूसरी ओर वेन्यू में भी 1.2 लीटर पेट्रोल मिलता है, और इसके साथ एक टर्बो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का भी विकल्प मौजूद है. टर्बो पेट्रोल इंजन iMT और DCT के विकल्प में, जबकि डीजल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

Hyundai Exter vs Venue: हुंडई एक्सटर या हुंडई वेन्यू, जानिए किसे खरीदना आपके लिए होगा बेहतर

निष्कर्ष 

एक्सटर अधिक कॉम्पैक्ट स्टाइल के साथ फंकी दिखने के साथ-साथ छोटी और अधिक पॉकेट फ्रेंडली है और शहरी इस्तेमाल के लिए यह एक छोटी एसयूवी है, जबकि वेन्यू बड़े इंजन लाइन-अप और अधिक फीचर्स के साथ उपलब्ध है. यानि एक्सटर, लाइनअप में वेन्यू के नीचे की जगह भरेगी. कीमत के लिहाज से एक्सटर टाटा की पंच जैसी किफायती एसयूवी को टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें :- जल्द मिलेगा इन कारों को फेसलिफ्ट अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget