एक्सप्लोरर

Hyundai Exter या Tata Punch, सीएनजी वेरिएंट में कौन-सी कार देती है किसको मात? यहां मिल जाएगा जवाब

यहाम हम आपको Hyundai Exter और Tata Punch की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप ये खुद डिसाइड कर सके कि इन दोनों कारों में से आपके लिए कौन सी कार बेस्ट है.

Tata Punch vs Hyundai Exter CNG: भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जोकि कम कीमत होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती हैं.  कभी-कभार तो ऐसा होता है कि आप किन्हीं दो गाड़ी के बीच में ही कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट रहेगा? 

यहां हम आपको Hyundai Exter और Tata Punch की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप ये खुद डिसाइड कर सके कि इन दोनों कारों में से आपके लिए कौन सी कार बेस्ट है.

पावरट्रेन

हुंडई ने अपनी सीएनजी कार एक्सटर Hy-CNG Duo में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन उपलब्ध कराया है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल जाता है. साथ ही ये इंजन 69 पीएस की मैक्स पावर के साथ 95.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार हुंडई की ये नई सीएऩजी कार 27.1 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है.

वहीं दूसरी ओर टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन उपलब्ध कराया है. यह इंजन 73.5 पीएस की अधिकतम पावर के साथ 103 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि इसके साथ ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इंजन के मामले में टाटा पंच सीएनजी में ज्यादा ताकतवर इंजन दिया गया है.

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो हुंडई एक्सटर सीएनजी में स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी टेल लैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, बडा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएससी, एचएसी जैसे कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो कार के लुक को और जबरदस्त बना देती है.

इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो इस कार में कंपनी ने ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, सी पिलर, माउंटेड डोर हैंडल, स्टाइलिश टर्न इं‍डीकेटर, ओआरवीएम, मैनुअल एसी, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर विंडो, ऑटो हैडलैंप के साथ एप्पल कार प्‍ले और एंड्राइड ऑटो जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सनरूफ, एबीएस के साथ ईबीडी, 2 एयरबैग के साथ चार स्पीकर भी उपलब्ध कराए गए हैं.

कीमत 

हुंडई एक्सटर EX Dual CNG वे‍रिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये रखी है. वहीं सीएनजी वेरिएंट के SX Dual Knight CNG की कीमत 10.35 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. इसके साथ ही अगर टाटा पंच सीएनजी के कीमतों की बात करें तो टाटा पंच सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 7.29 लाख रुपये से शुरू होकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है.

इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी में 210 लीटर का बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में टाटा पंच सीएनजी हुंडई एक्सटर सीएनजी से कई चीजों में बेहतर साबित हो रही है. हालांकि दोनों गाड़ियां अपने स्थानों पर एक शानदार सीएनजी कार मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

कितने डाउन पेमेंट पर आपके हाथ में होगी Land Rover Defender की चाबी? यहां जानें EMI का हिसाब  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget