एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: जल्द आ रही है हुंडई एक्सटर, पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के साथ मिलेंगे ये कलर ऑप्शंस

Hyundai Exter Booking: हुंडई एक्सटर के लिए बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट से पहले ही शुरू हो चुकी है. यह कार अगस्त 2023 तक बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है.

Hyundai Exter SUV: हुंडई मोटर अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर को देश में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले यह खुलासा किया है कि यह कार लाइनअप में EX, S, SX, SX (O) और SX (O) जैसे ट्रिम्स में 13 पेट्रोल और 2 सीएनजी वेरिएंट्स में आएगी. इसमें दो पॉवरट्रेन के विकल्प मिलेंगे, जिसमें ग्रैंड आई 10 एनआईओएस वाला 1.2L पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो क्रमशः 83bhp/114Nm और 69bhp/ 95.2Nm का आऊटपुट जेनरेट करते हैं. एंट्री-लेवल एक्स ट्रिम को छोड़कर अन्य सभी ट्रिम्स एएमटी के विकल्प में मौजूद होंगे. 

कलर ऑप्शंस

एक्सटर को 6 मोनोटोन और 3 ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस पेश किया जाएगा. सिंगल-टोन प्लेट में स्टारी नाइट, एटलस व्हाइट, न्यू रेंजर खाकी, फेयरी रेड, टाइटन ग्रे और कॉस्मिक ब्लू शामिल हैं, जबकि ड्यूल-टोन शेड्स में कॉस्मिक ब्लू, एटलस व्हाइट और रेंजर खाकी शामिल होंगे. अधिकतर ड्यूल टोन शेड्स एसएक्स पेट्रोल ट्रिम के साथ उपलब्ध होंगे. इसके बारे ने अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

डिजाइन

कंपनी की अन्य कारों की तरह हुंडई एक्सटर में हुंडई का पैरामीट्रिक डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिलेगा. इसमें अलग-अलग स्टैंस और एच-पैटर्न डीजेएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप, कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट और क्लियर फ्रंट चिन दिए गए हैं. साथ ही इसमें अलॉय व्हील्स के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्च, पूरी रो में मोटी क्लैडिंग और टेक्सचर्ड फिनिश में सी-पिलर इसके साइड प्रोफाइल डिजाइन दिया गया है. इसके डिजाइन के बारे में अभी कुछ अन्य डिटेल्स का खुलासा होना बाकी है.

बुकिंग

हुंडई एक्सटर के लिए बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट से पहले ही शुरू हो चुकी है. यह कार अगस्त 2023 तक बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसे कंपनी के लाइनअप में वेन्यू के नीचे रखा जाएगा. यह कार लॉन्च होने के बाद सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा पंच को टक्कर देगी. जिसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- कितना है मारुति जिम्नी का वेटिंग पीरियड, कब होगी लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget