एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Jimny: कितना है मारुति जिम्नी का वेटिंग पीरियड, कब होगी लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

अपकमिंग जिम्नी 5-डोर का मुकाबला की अगले साल की शुरुआत में आने वाली महिंद्रा थार 5-डोर से होगा. इसमें मौजूदा थार वाले पॉवरट्रेन के साथ अधिक स्पेस और ज्यादा फीचर्स मिलने की संभावना है.

Maruti Jimny 5-Door: मारुति सुजुकी की ऑफ-रोड एसयूवी, जिम्नी 5-डोर अगले महीने के पहले सप्ताह में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी. कंपनी को अपने इस नेक्सा प्रोडक्ट के लिए अब तक 24,500 से अधिक बुकिंग प्राप्त हो चुकी है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की बहुत डिमांड है और इसके लिए 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड है, जबकि मैन्युअल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 महीने से कम है. ग्राहक काइनेटिक येलो, ब्लूश ब्लैक और पर्ल आर्कटिक व्हाइट शेड्स को अधिक पसंद कर रहे हैं.

होगा इतना उत्पादन?

मारुति सुजुकी गुरुग्राम स्थित अपने प्लांट घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों के लिए नई मारुति जिम्नी के उत्पादन करेगी, जिसमें प्रति माह घरेलू बाजार के लिए लगभग 7,000 यूनिट्स सहित प्रति वर्ष लगभग 1 लाख यूनिट्स का उत्पादन होगा. फुली-लोडेड अल्फा ट्रिम का उत्पादन अधिक किया जाएगा, क्योंकि इसकी मांग अधिक है.

फीचर्स

इस कार में 9 इंच का टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस म्यूजिक सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस स्टार्ट, एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, ऑटो हेडलैंप, अलॉय व्हील और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल जैसे फीचर्स हैं. इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्सिंग कैमरा, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर, Isofix चाइल्ड सीट एंकरेज, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल स्टैंडर्ड फिटमेंट मिलता है.

पावरट्रेन 

मारुति जिम्नी में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ K15B 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 105bhp की पावर और 134Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. इस एसयूवी में AllGrip Pro 4WD सिस्टम मिलता है. इसमें तीन मोड 2H, 4H और 4L मिलते हैं. साथ ही इसमें एक मैनुअल ट्रांसफर केस और एक लो-रेंज गियरबॉक्स मिलता है. 

किससे होगा मुकाबला 

अपकमिंग जिम्नी 5-डोर का मुकाबला की अगले साल की शुरुआत में आने वाली महिंद्रा थार 5-डोर से होगा. इसमें मौजूदा थार वाले पॉवरट्रेन के साथ अधिक स्पेस और ज्यादा फीचर्स मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- पैनोरेमिक सनरूफ फीचर से लैस होगी नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, मिलेंगे और कई बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget