एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 2024 हुंडई क्रेटा, नई डिजाइन डिटेल्स आईं सामने 

Hyundai Creta Rival: इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. सेल्टॉस में क्रेटा के समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

2024 Hyundai Creta: मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा फिलहाल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. जिसके साथ कंपनी अपनी इस कार की बिक्री को और बढ़ाना चाहती है. इसके 2024 के शुरूआती महीनों में लॉन्च होने की संभावना है. चलिए जानते हैं इस नए मॉडल में क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे. 

डिजाइन

नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में कई डिज़ाइन अपडेट मिलेंगे. जिसमें क्रोम सराउंड के साथ एक अपडेटेड ग्रिल, स्मूथ एलईडी हेडलाइट्स और एक नया बम्पर मिलने की उम्मीद है. इसके रियर प्रोफाइल में नए एलईडी डीआरएल और एक अपडेटेड बम्पर डिजाइन के साथ नए एलईडी टेललाइट्स देखने को मिल सकते हैं. इन सभी एलिमेंट्स को मिलाकर क्रेटा को एक फ्रेश और आकर्षक लुक मिलेगा. 

फीचर्स

नई हुंडई क्रेटा में ढेर सारे नए फीचर का अपग्रेड देखने को मिलेंगे. जिसमें बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक नया डैशबोर्ड लेआउट और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन 

नई क्रेटा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर NA पेट्रोल (115 PS / 144 Nm) और 1.5 लीटर डीजल (115 PS / 250 Nm) डीजल इंजन के साथ एक नए 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160 PS / 253 Nm) इंजन का विकल्प मिल सकता है. सभी पावरट्रेन नए उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप होंगे, जिससे माइलेज में सुधार होने की उम्मीद है. इसमें मैनुअल, आईएमटी, सीवीटी या डीसीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. नई क्रेटा की कीमत मौजूदा क्रेटा के लगभग समान ही होने की उम्मीद है. यह कंपनी के सबसे सफल उत्पादों में से एक है और नए मॉडल के आने के बाद इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. सेल्टॉस में क्रेटा के समान पावरट्रेन का विकल्प मिलता है, जबकि ग्रैंड विटारा में एक 1.5 पेट्रोल इंजन के साथ हाईब्रिड, माइल्ड हाईब्रिड और सीएनजी का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे क्रेटा और सेल्टॉस के फेसलिफ्ट मॉडल, जानिए किन खूबियों से होंगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget