एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: हुंडई की इस कार को महज 2 लाख रुपये में ले आएं घर, जानें क्या है तरीका

हुंडई एक्सटर के ईएक्स बेस वेरिएंट को 2 लाख रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है. इसके लिए बैंक से आपको 9 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल जाएगा जिसे आप 5 साल में चुकाएंगे.

Hyundai Exter: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने कुछ समय पहले ही अपनी एक नई कार एक्सटर को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने दमदार इंजन के साथ लाजवाब फीचर्स भी उपलब्ध कराया है. लॉन्च के बाद से महज 1 साल के अंदर इस कार की करीब 1 लाख यूनिट्स तक बिक चुकी हैं. अब अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो महज 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देकर खरीद सकते हैं.

क्या है प्लान

हुंडई के इस कार के बेस वेरिएंट एक्सटर ईएक्स को आप आसान किस्तों में खऱीद सकते हैं. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये हैं. वहीं दिल्ली में ऑन रोड कीमत कार की करीब 6.95 लाख रुपये हो जाती है. अब अगर आप इस कार को 2 लाख रुपये डाउनपेमेंट करते हैं तो इसके बाद 4.95 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा. वहीं यह कीमत आपको करीब 5 सालों के लिए दिया जाता है. साथ ही इस अमाउंट पर बैंक 8.7 फीसदी का ब्‍याज भी वसूलती है. ऐसा करके आप इस कार को हर महीने 7889 रुपये की किस्त देकर खरीद सकते हैं यानी 5 सालों तक आपको कार के लिए 7889 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी. इस तरह से आप बैंक को करीब 1.67 लाख रुपये का ब्याज देंगे.

दमदार इंजन

हुंडई एक्सटर में कंपनी ने 1197 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 81.8 बीएचपी की मैक्स पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट किया जाता है. कंपनी के अनुसार ये कार आपको करीब 19.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है.

लाजवाब फीचर्स

अब हुंडई एक्सटर के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया हुआ है. इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पावर विंडो, एसी, हीटर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर रीडिंग लैंप, किलेस एंट्री, टैकोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, हैलोजन हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई एक्सटर कि एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है. इसके साथ ही बाजार में ये कार मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx), टाटा टियागो (Tata Tiago) और टोयोटा ग्लेंजा (Toyota Glanza) जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: New Renault Duster: नई रेनो डस्टर का क्रैश टेस्ट में हुआ ये हाल, जानें कितने मिले स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget