एक्सप्लोरर

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: हुंडई एक्सटर सीएनजी और टाटा पंच सीएनजी में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल

हुंडई एक्सटर सीएनजी को हालही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है. ये कार मार्केट में टाटा पंच सीएनजी को सीधी टक्कर देती है. इन दोनों गाड़ियों में इंजन से लेकर फीचर्स तक कई अंतर है.

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: कार निर्माता कंपनी हुंडई ने हालही में अपनी एक नई सीएजनी कार एक्सटर सीएनजी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स के साथ दमदार माइलेज भी प्रदान कराया है. इसके अलावा हुंडई एक्सटर सीएनजी बाजार में पहले से मौजूद टाटा पंच सीएनजी को सीधी टक्कर देती है. सीएनजी सेगमेंट में हुंडई की ये कार एक शानदार विकल्प के रूप में सामने आई है. आइए जानते हैं हुंडई एक्सटर सीएऩजी और टाटा पंच सीएनजी में से किसे खरीदने ज्यादा बेस्ट है.

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: इंजन

हुंडई ने अपनी इस नई सीएनजी कार एक्सटर Hy-CNG Duo में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन उपलब्ध कराया गया है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल जाता है. साथ ही ये इंजन 69 पीएस की मैक्स पावर के साथ 95.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार हुंडई की ये नई सीएऩजी कार 27.1 किमी तक का माइलेज देने में भी सक्षम है.


Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: हुंडई एक्सटर सीएनजी और टाटा पंच सीएनजी में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल

वहीं दूसरी ओर टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 73.5 पीएस की अधिकतम पावर के साथ 103 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि इसके साथ ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इंजन के मामले में टाटा पंच सीएनजी में ज्यादा ताकतवर इंजन दिया गया है.

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: फीचर्स

अब इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स की बात करें तो हुंडई एक्सटर सीएनजी में स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी टेल लैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, बडा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएससी, एचएसी जैसे कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो कार के लुक को और जबरदस्त बना देती है.


Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: हुंडई एक्सटर सीएनजी और टाटा पंच सीएनजी में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल

वहीं दूसरी ओर टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो इस कार में कंपनी ने ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, सी पिलर, माउंटेड डोर हैंडल, स्टाइलिश टर्न इं‍डीकेटर, ओआरवीएम, मैनुअल एसी, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर विंडो, ऑटो हैडलैंप के साथ एप्पल कार प्‍ले और एंड्राइड ऑटो जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सनरूफ, एबीएस के साथ ईबीडी, 2 एयरबैग के साथ चार स्पीकर भी उपलब्ध कराए गए हैं.

Hyundai Exter CNG Vs Tata Punch CNG: प्राइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई ने अपनी नई एक्‍सटर हाई-सीएनजी Duo S वे‍रिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये रखी है. वहीं सीएनजी वेरिएंट के टॉप म़ॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये रखी है.

टाटा पंच सीएनजी के कीमतों की बात करें तो टाटा पंच सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये से शुरू होकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी में 210 लीटर का बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में टाटा पंच सीएनजी हुंडई एक्सटर सीएनजी से कई चीजों में बेहतर साबित हो रही है. हालांकि दोनों गाड़ियां अपने स्थानों पर एक शानदार सीएनजी कार मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner Rival: टोयोटा फॉर्च्यूनर की राइवल कार के घटे दाम, पहले से और भी सस्ती हुई ये गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget