एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर की बाजार में बढ़ी डिमांड, बुकिंग्स का आंकड़ा एक लाख के पार

हुंडई एक्सटर में पावर के लिए एक 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Hyundai Exter Booking: माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अपने लॉन्च के केवल पांच महीने बाद हुंडई एक्सटर ने बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया है. हुंडई की इस सबसे छोटी और सबसे अफोर्डेबल कॉम्पैक्ट एसयूवी की बुकिंग एक लाख यूनिट्स के पार हो गई है और 31 हजार से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी भी हो चुकी है. इस माइक्रो एसयूवी की कीमत देश में 6 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. 

बिक्री और कीमत

जुलाई में लॉन्च के बाद इस की माइक्रो एसयूवी की 7,000 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि अगस्त में 7,430 यूनिट्स, सितंबर में 8,647 यूनिट्स और अक्टूबर 2023 में 8,097 यूनिट्स की बिक्री हुई. एक्सटर लाइनअप में EX, S, एसएक्स, एसएक्स (ओ), और एसएक्स (ओ) कनेक्ट जैसे कई ट्रिम उपलब्ध हैं. जिनकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक है. मैनुअल वेरिएंट की कीमत 6 लाख रुपये से 9.32 लाख रुपये के बीच है, जबकि एएमटी वेरिएंट की कीमत 7.97 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक है. सीएनजी विकल्पों में एस और एसएक्स वेरिएंट क्रमशः 8.24 लाख रुपये और 8.97 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हैं.

पावरट्रेन 

हुंडई एक्सटर में पावर के लिए एक 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन वेन्यू सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, ग्रैंड आई10 निओस और आई20 हैचबैक में भी मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके सीएनजी मॉडल में 69bhp का पॉवर का आउटपुट और 95.2Nm टॉर्क मिलता है. एंट्री-लेवल ई ट्रिम को छोड़कर, एक्सटर के सभी पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. मिड-स्पेक एस और एसएक्स ट्रिम्स फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट से लैस हैं. एएमटी गियरबॉक्स वाले तीन एसएक्स ट्रिम्स में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं. इसके मैनुअल मॉडल में 19.4kmpl और AMT मॉडल में 19.2kmpl और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वेरिएंट में 27.10 किमी/किग्रा का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- जानिए क्यों है नाइट्रोजन गैस गाड़ी के टायरों के लिए है अच्छी, नॉर्मल हवा से पहुंचता है टायर को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget