एक्सप्लोरर

Hyundai Elantra N: ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई हुंडई एलांट्रा एन, जानिए किन खूबियों से है लैस 

नई एलांट्रा एन को पावर देने के लिए एक 2.0-लीटर जीडीआई टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जिसे खास तौर से एन रेंज के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Hyundai Elantra N launch: हुंडई ने अपने 'एन' ब्रांड की आठवीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए इस मौके पर नई एलांट्रा एन सेडान को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस कार को दक्षिण कोरिया में अवंते एन और ऑस्ट्रेलिया में आई30 सेडान एन के रूप में बेचा जाएगा. हुंडई ने एन सीरीज के वाहनों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एलांट्रा एन का एक खास ट्रेलर भी प्रदर्शित किया. 

डिजाइन

नई एलांट्रा एन में एक खास डिज़ाइन अपडेट दिया गया है. जिसमें एक वाइड फ्रंट, 'N' बैज के साथ अपडेटेड ग्रिल, साइड सिल्स, रियर स्पॉइलर, 19-इंच के अलॉय व्हील और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स शामिल हैं. साथ ही इसमें दी गई नई हेडलाइट्स अधिक स्मूथ हैं, जबकि डीआरएल भी बोनट की पूरी चौड़ाई में चलता है.

इंटीरियर

इसके इंटीरियर की बात करें तो नई एलांट्रा एन में स्टैंडर्ड एलांट्रा की तुलना में स्पोर्टियर बकेट सीट्स हैं, साथ ही 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस स्पीकर के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक, सर्फेस पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल के इस्तेमाल सहित अन्य बहुत सारी खूबियां दी गई हैं. 

हार्डवेयर 

हुंडई ने नए एलांट्रा एन की हैंडलिंगको बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं, जिसमें इसके इंजन माउंट को मजबूत करना, सस्पेंशन और ईएससी में बदलाव, बेहतर स्टीयरिंग रिफाइनमेंट के लिए ज्वाइंट फ्रिक्शन में कमी के साथ एक नया स्टीयरिंग गियरबॉक्स योक, और लोड को संतुलित करने के लिए नया टायर प्रेशर एक्सेल शामिल हैं. 

इंजन

नई एलांट्रा एन को पावर देने के लिए एक 2.0-लीटर जीडीआई टर्बोचार्ज्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जिसे खास तौर से एन रेंज के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह इंजन 276bhp पॉवर और 392 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. नई एलांट्रा एन की टॉप स्पीड 280 किमी प्रति घंटा है. इसका मुकाबला टोयोटा जीआर कोरोला और फॉक्सवैगन गोल्फ आर से होगा.

यह भी पढ़ें :- लेक्सस ने लॉन्च किया LC 500h का लिमिटेड एडिशन, 2.50 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget