एक्सप्लोरर

Lexus LC500h: लेक्सस ने लॉन्च किया LC 500h का लिमिटेड एडिशन, 2.50 करोड़ रुपये है कीमत

स्पेशल एडिशन LC500h में एक 3.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक सेल्फ-चार्जिंग लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ा है.

Lexus LC 500h Limited Edition Launch: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी लेक्सस ने देश में अपनी स्पोर्ट्स कूप, LC500h का एक लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है. 2024 LC500h लिमिटेड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.50 करोड़ रुपये रखी गई है और इसमें एयरोडायनेमिक एलिमेंट्स के साथ खास इंटीरियर और एक्सटीरियर कलर दिए गए हैं. कार का पॉवरट्रेन रेगुलर मॉडल के समान है. यह कार कितनी संख्या में उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. 

एक्सटीरियर 

लिमिटेड एडिशन यह लेक्सस सफेद कलर के एक खास शेड 'हकुगिन' में आती है. पियरलेसेंट पेंट को साटन फिनिश में दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बिना शीशे वाले चीनी मिट्टी के बरतन जैसा दिखता है. सफेद रंग को और अधिक निखारने के लिए, फ्रंट ग्रिल और रियर डिफ्यूज़र एरिया जैसे ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं. इसमें रेगुलर मॉडल की तरह 21 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. लेकिन इसमें डिज़ाइन और फिनिश में फर्क है, नए एडिशन में मैट ब्लैक फिनिश और एक नया डिज़ाइन मिलता है. LC500h स्पेशल एडिशन में एयरोडायनेमिक इम्प्रूवमेंट के लिए फ्रंट और रियर बंपर पर एक कार्बन-फाइबर विंग भी दिए गए हैं.

इंटीरियर

LC500h स्पेशल एडिशन के इंटीरियर में काची-ब्लू नामक एक नया कलर मिलता है, कंपनी का दावा है कि यह शेड केबिन को अधिक शांत फील कराएगा. अलकेन्टारा का इस्तेमाल इस कूप के अंदर बड़े पैमाने पर किया गया है क्योंकि इसमें एंटी स्लिप प्रॉपर्टी और लाइट को प्रतिबिंबित न करने की क्षमता होती है. इस कार की यूनिट्स पर एक 'स्पेशल एडिशन' स्टफ प्लेट भी मौजूद है.

इंजन, गियरबॉक्स और परफार्मेंस 

स्पेशल एडिशन LC500h में एक 3.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक सेल्फ-चार्जिंग लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ा है. आईसीई इंजन 300hp पॉवर और 348Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 180hp पॉवर और 330Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. LC500h में एक हाइब्रिड सिस्टम का उपयोग किया गया है और इसे CVT के साथ 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है, जिससे ड्राइवर को मैन्युअल मोड में कुल 10 गियर ऑप्शन चुनने का विकल्प मिलता है. इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज एएमजी एसएल 55 रोडस्टर, बीएमडब्ल्यू एम8 कूप और ऑडी आरएस क्यू8 से होता है.

यह भी पढ़ें :- जीप इंडिया ने भारत में लॉन्च किया जीप कंपास का 2WD डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट, कीमत 23.99 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget