एक्सप्लोरर

कार की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो ये काम गलती से भी ना करें

अगर सही तरीके से बैटरी पर ज्यादा न दिया जाए सफ़र खराब हो सकता है. इतना ही नहीं कई बार लम्बे समय से गाड़ी खड़ी रहने से भी बैटरी की सेहत खराब हो सकती है.

नई दिल्ली: वैसे तो किसी भी कार में उसका उसका हर पार्ट काफी अहम होता है, लेकिन कार में लगी बैटरी भी काफी अहम रोल निभाती है. अगर सही तरीके से बैटरी पर ज्यादा न दिया जाए सफ़र खराब हो सकता है. इतना ही नहीं कई बार लम्बे समय से गाड़ी खड़ी रहने से भी बैटरी की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में हम आपको बैटरी के रख रखाव को लेकर कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस कभी न लगाएं

अक्सर देखने में आता है कि सर्विस के दौरान मैकेनिक, कार में लगी बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं जोकि बैटरी की सेहत के लिए ठीक नहीं है, बैटरी एक्सपर्ट मानते हैं कि टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है. इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

टर्मिनल की जांच जरूरी

बैटरी की समय-समय पर जांच न करना भी इसकी लाइफ को कम कर देता है. बैटरी एक्सपर्ट की माने तो महीने में दो बार बैटरी की जांच करना अनिवार्य है.अक्सर बैटरी टर्मिनल के पास एसिड जमा हो जाता है जोकि बैटरी का दुश्मन है. इसलिए इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है. अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किया जाता है.

बैटरी की खराब सेहत का पता ऐसे लगायें

ड्राइव करते समय अगर हॉर्न ठीक से न बजे, या रात में ड्राइव करते समय अगर हेडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो, समझ जाना चाइये कि बैटरी में गड़बड़ है. इसके अलावा अगर बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो यह बैटरी के खराब होने के संकेत हैं. इतना ही नहीं यदि स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो समझ जाना चाइये की बैटरी खराब हो रही है.

कब बदलें बैटरी

वैसे आजकल ज्यादातर बैटरी 48 महीने की वारंटी के साथ आ रही हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि बैटरी एक साल में ही खराब होने लग जाती हैं. और यदि बहुत अच्छा रखरखाव हो तो बैटरी 2 साल तक चल जाती है. इसलिए हर 2 साल में बैटरी बदल लेना ही बेहतर रहता है, वरना बाद में दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

ऐसे बढ़ेगी बैट्री की लाइफ

अगर आप कभी कभी गाड़ी चलाते हैं तो, अपनी गाड़ी को एक दिन छोड़कर एक दिन कुछ देर के लिए स्टार्ट करके रखें,  इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी. इसके अलावा इस बात पर भी गौर करें तो बैटरी अपनी जगह पर बिलकुल फिट है या नहीं, क्योकिं कई बार कमजोर  फिटिंग के चलते बैटरी को नुकसान होता है.

यह भी पढ़ें 

जानिए: कार में लगातार AC चलाने से माइलेज पर कितना पड़ता है असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
Winter Bike Tips: ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget