एक्सप्लोरर

Discount Offer: हुंडई क्रेटा की राइवल कार पर 60 हजार तक का फायदा और पांच साल की वारंटी

Hyundai Creta Rival Kia Seltos: हुंडई क्रेटा की राइवल कार किआ सेल्टोस पर कंपनी ऑफर लेकर आई है. किआ की इस गाड़ी पर पांच साल की वारंटी के साथ ही बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं.

Kia Seltos Discount Offer: हुंडई क्रेटा की राइवल कार किआ सेल्टोस पर डिस्काउंट ऑफर आया है. किआ की इस कार पर 60 हजार रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. कंपनी सेल्टोस पर पांच साल की वारंटी भी दे रही है. किआ ने इन बेनिफिट्स के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. किआ के डीलरशिप स्टोर पर जाकर खरीदार ऑफर से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

किआ सेल्टोस (Kia Seltos)

किआ सेल्टोस तीन ट्रिम्स में भारतीय बाजार में मौजूद है. ये तीन ट्रिम्स टेक लाइन, GT लाइन और X लाइन हैं. ये कार सात कलर वेरिएंट्स में मार्केट में मौजूद है. डुअल पेन पैनोरैमिक सनरूफ फीचर के साथ ये कार आती है.

किआ सेल्टोस के फीचर्स

किआ सेल्टोस में सीक्वेंशियल LED टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं. इस कार में R-18 क्रिस्टल-कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. कार के अंदर डुअल-जोन फुली ऑटोमेटिक एयर कंडीशनर भी लगा है. किआ सेल्टोस में 10.25-इंच की HD टचस्क्रीन लगी है. साथ ही कार में 10.25-इंच का ही फुल डिजिटल क्लस्टर लगा है.

किआ की कार में कंफर्टेबल फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स लगी हैं. इसके साथ ही इस कार में लगी ड्राइवर सीट को आठ तरीके से एडजस्ट करने का फीचर शामिल है.

सेल्टोस की पावर एंड परफॉर्मेंस

किआ सेल्टोस में पावरफुल स्मार्ट स्ट्रीम G 1.5 T-GDi पेट्रोल इंजन लगा है. इस कार में एडवांस्ड स्मार्ट स्ट्रीम G 1.5 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है. इसके साथ ही सेल्टोस में रिफाइंड 1.5-लीटर CDDi VGT डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है.

किआ सेल्टोस के सेफ्टी फीचर्स

किआ सेल्टोस में पैसेंडर्स की सेफ्टी के लिए ADAS लेवल 2 सिस्टम लगाया गया है. इस सिस्टम में स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वार्निंग जैसे सेफ्टी फीचर शामिल हैं. गाड़ी को सीधी लेन में चलाने के लिए लेन कीप असिस्ट का फीचर भी दिया गया है. क्लस्टर में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया गया है. कार में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी लगे हैं.

किआ सेल्टोस की कीमत

किआ सेल्टोस में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल का फीचर भी शामिल है. व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट का फीचर भी कार में लगा है. इस कार को एक बजट-फ्रेंडली कार के रूप में माना जा सकता है. किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम प्राइस 10,89,900 रुपये से शुरू होती है और 20.37 लाख रुपये तक जाती है. वहीं इसकी राइवल कार हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम प्राइस 11 लाख रुपये से शुरू होकर 20.15 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Union Budget 2024: बजट 2024 में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, लिथियम बैटरी होगी सस्ती, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के घटेंगे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget