एक्सप्लोरर

हुंडई क्रेटा एन लाइन, किआ सेल्टोस GTX और फॉक्सवैगन टाइगुन GT, जानिए कौन किस मामले में बेहतर 

क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.8 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 20.45 लाख रुपये तक जाती है. जबकि सेल्टोस HTX+ की कीमत 18.2 लाख रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 19.4 लाख रुपये है.

Creta N Line vs Seltos GTx vs Taigun GT: क्रेटा एन लाइन एक परफॉर्मेंस एसयूवी है जो मैनुअल वेरिएंट के लिए 16.8 लाख रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है. यह केवल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. इसी तरह यह अन्य स्पोर्टी एसयूवी जैसे टाइगुन 1.5 टीएसआई और सेल्टोस जीटीएक्स के साथ भी मुकाबला करती है. आइए जानते हैं कि ये तीनों एक-दूसरे से कैसे मुकाबला करती हैं. 

कौन है सबसे बड़ी?

रेगुलर क्रेटा की तुलना में क्रेटा एन लाइन का लुक अलग है. इसकी लंबाई 4330 मिमी है, जबकि सेल्टोस की लंबाई 4365mm है. वहीं टाइगुन की लंबाई 4221mm है. चौड़ाई के मामले में, क्रेटा एन लाइन 1790 मिमी, सेल्टोस जीटीएक्स 1800 मिमी और टाइगुन 1760 मिमी चौड़ी है.

हुंडई क्रेटा एन लाइन, किआ सेल्टोस GTX और फॉक्सवैगन टाइगुन GT, जानिए कौन किस मामले में बेहतर 

कौन है सबसे ज्यादा पॉवरफुल?

क्रेटा एन लाइन में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक के साथ 160hp/253Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. सेल्टोस में 160hp/253Nm वाला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो iMT क्लचलेस मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक के साथ उपलब्ध है. जबकि टाइगुन जीटी में 1.5 टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक के साथ 150hp और 250Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है.

हुंडई क्रेटा एन लाइन, किआ सेल्टोस GTX और फॉक्सवैगन टाइगुन GT, जानिए कौन किस मामले में बेहतर 

किसमें हैं सबसे ज्यादा फीचर्स?

तीनों में सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कूल्ड सीटें और अन्य ढेर सारे फीचर्स हैं. क्रेटा एन लाइन के निचले ट्रिम में एक डैशकैम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेल्टोस में भी डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा सहित कई समान फीचर्स मिलते हैं, हालांकि इसमें डैशकैम नहीं है, टॉप-एंड में सेल्टोस में हेड-अप डिस्प्ले मिलता है. जबकि टाइगुन में एक स्टैंडर्ड सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा है लेकिन इसमें ड्यूल पॉवर वाली सीटें हैं, साथ ही इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग सहित कई अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

हुंडई क्रेटा एन लाइन, किआ सेल्टोस GTX और फॉक्सवैगन टाइगुन GT, जानिए कौन किस मामले में बेहतर  

कीमत के हिसाब से कौन है बेहतर?

क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.8 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 20.45 लाख रुपये तक जाती है. जबकि सेल्टोस HTX+ की कीमत 18.2 लाख रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 19.4 लाख रुपये है. वहीं, ताइगुन जीटी की कीमत 16.7 लाख रुपये से 19.9 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें -

फॉक्सवैगन अपनी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, इस महीने करें 3.4 लाख रुपये तक की तगड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget