एक्सप्लोरर

नई Hyundai i20 खरीदने का कर रहे हैं प्लानिंग तो जानें इससे जुड़ी ये खास बातें, इन कारों से है टक्कर

इस दिवाली अगर आप Hyundai नई i20 खरीदना चाहते हैं तो इस कार से जुड़ी सात बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं. आइए जानते हैं वो सात बातें कौनसी हैं.

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी 4th जनरेशन आल न्यू i20 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल में नया प्लेटफार्म इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस कार को अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप इस समय नई i20 खरीदने का विचार कर रहे हैं तो उससे पहले इससे जुड़ी पांच बड़ी बातें भी जान लीजिए.

1. डिजाइन डिजाइन के मामले में i20 ने हर बार इम्प्रेस किया है, इस बार भी यह पहले से बेहतर होकर आई है. इसके फ्रंट में ज्वेल पैटर्न फ्रंट ग्रिल, LED DRL के साथ LED हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फोग लैंप और स्पोर्टी बम्पर के साथ बोनट इसके डिजाइन को स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं. वही इसके साइड प्रोफाइल से लेकर इसके रियर लुक में काफी नयापन देखा जा सकता है. इसके रियर में Z शेप वाले LED टेल लैम्प्स काफी बेहतर नज़र आते हैं. इसके अलावा कार में 16 इंच के डायमंड कट एलाय व्हील्स भी दिए गये हैं.

2. इंटीरियर नई आई 20 में इस बार आपको नया केबिन देखने को मिलेगा, जोकि ब्लैक थीम पर बेस्ड है.इसमें डिजिटल क्लस्टर जोकि TFT मल्टी इनफार्मेशन डिस्प्ले के साथ है. डैशबोर्ड का डिजाइन स्लीक है जोकि आकर्षित भी करता है. यूथ को इसका डिजाइन लुभाएगा.

3.फीचर्स कार में 10.24 इंच का HD टच स्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया है और इसके साथ मिलते हैं बोस के 7 स्पीकर्स, और इस तरह यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें बोस का साउंड सिस्टम मिलता है. यह ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को भी सपोर्टकरता है. के साथ है.

4. स्पेस नई i20 में अब आपको ज्यादा अच्छा स्पेस मिलेगा. 5 लोगों के लिए इसमें बैठने की जगह मिलती है. इसमें पहले से ज्यादा लैग स्पेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके बूट स्पेस को भी बढ़ाया है, जोकि अब 311 लीटर का हो गया है.

5. इंजन ऑप्शन इस कार में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन है. इसके अलावा ये इंजन मैन्युअल, MT, IVT, IMT और DCT गियर बॉक्स से लैस है.

6. कीमत नई हुंडई i20 के 1.2 लीटर कापा पेट्रोल मॉडल की कीमत 6,79,900 रुपये से लेकर 9,69,900 रुपये तक जाती है.इसके अलावा इसके 1.0 लीटर टर्बो GDi मॉडल की कीमत 8,79,900 रुपये से लेकर 11,17,900 रुपये तक जाती है.तो वहीं इसके 1.5 लीटर डीजल मॉडल की कीमत 8,19,900 रुपये से लेकर 10,59,900 रुपये तक है.

7. सेफ्टी कार में रियर व्यू कैमरा, इंटिग्रेटेड एयर प्यूरिफायर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन एंड वॉयस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ ही डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट समेत कई सेफ्टी फीचर्स हैं. इस कार में कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जो ब्लू लिंक कनेक्टेड हैं.

इनसे होगा मुकाबला हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, honda jazz, Tata Altroz, और Volkswagen Polo जैसी कारों से होगा. फीचर्स, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में नई i20 अपने सेगमेंट में मजबूती दर्ज कर सकती है.

ये भी पढ़ें

New Hyundai i20 को टक्कर देने जल्द आ सकता है Maruti Suzuki Baleno का नया एडिशन, जानें कौन सी हैचबैक कार है बेहतर बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं तो खरीदें CNG कार, मिलेगा शानदार माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget