एक्सप्लोरर

Hydrogen Bike: पैट्रोल और सीएनजी नहीं अब Hydrogen से चलने वाली बाइक मचाएगी धमाल, जानें क्या है तकनीक

हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक्स पैट्रोल के मुकाबले बिलकुल अलग तरीके से काम करती हैं. इन बाइक्स में हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स दिया होता है.

Hydrogen Bike: भारतीय मार्केट में हालही में बजाज ऑटो की तरफ से एक सीएनजी बाइक को लॉन्च किया गया है. वहीं यह सीएनजी बाइक मार्केट में पैट्रोल बाइक्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर मानी जा रही है. वहीं अब पैट्रोल और सीएनजी को छोड़ देश में जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक भी लॉन्च की जा सकती है. आपको बताते चलें कि इसी साल जॉय ई-बाइक (Joy E-Bike) कंपनी ने मोबिलीटी एक्सपो में अपनी एक हाइड्रोजन (Hydrogen Bikes) से चलने वाला स्कूटर शोकेस किया था. हालांकि अभी हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों को आने में कुछ समय जरूर लग सकता है.

कैसे चलती हैं हाइड्रोजन पावर्ड बाइक्स

दरअसल, हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक्स पैट्रोल के मुकाबले बिलकुल अलग तरीके से काम करती हैं. इन बाइक्स में हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स दिया होता है. वहीं जब इन हाइड्रोजन सेल्स से ऑक्सीजन का विलय होता है तो एक केमिकल रिएक्शन होता है जिसके कारण बिजली उत्पन्न होती है. वहीं इस बिजली की मदद से बाइक में मौजूद मोटर कार्य करता है और बाइक को दौड़ाने में मदद करता है. वहीं इस पूरे प्रोसेस में बाकी पानी को बाहर छोड़ती है जिससे यह पर्यावरण के अनूकूल भी मानी जाती है.

क्या है पूरी तकनीक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स, एनोड और कैथोड जैसे दो भागों से बनी होती हैं. वहीं हाइड्रोजन गैस का भी इस प्रोसेस में महत्वपूर्ण योगदान होता है. हाइड्रोजन गैस एनोड में एंट्री करके इलेक्ट्रॉन्स रिलीस करती है. वहीं इलेक्ट्रॉन एक सर्किट के जरिए कैथोड तक जाता है जहां पर ऑक्सीजन पहले से मौजूद रहता है. वहीं इलेक्ट्रॉन्स का यह प्रोसेस बिजली पैदा करता है जिससे मोटर कार्य करता है.

होते हैं कई फायदे

हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक्स के कई फायदे होते हैं. यह बाइक्स पर्यावरण के अनुकूल होती हैं जिससे देश में प्रदूषण कम हो सकता है. इसके अलावा इन बाइक्स में मौजूद इंजन पैट्रोल बाइक्स के इंजन के मुकाबले ज्यादा एर्नर्जी पैदा करता है. साथ ही हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक्स कम समय में ज्यादा स्पीड पकड़ने में भी सक्षम होती हैं. हालांकि इनकी कीमत पैट्रोल बाइक्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Honda की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, 500 किमी की रेंज के साथ टेस्ला को देगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget