एक्सप्लोरर

क्या होती हैं Hybrid car? और कैसे करती हैं काम, समझे पूरी ABCD आसानी भाषा में

अगर आपको नही पता है की हाइब्रिड कार क्या होती हैं, इनके क्या फ़ायदे हैं? हम आपको इस आर्टिकल में हाइब्रिड कार से जुड़ी सभी जानकरियां देने वाले हैं.

Hybrid Cars- हाइब्रिड कार क्या होती है? और इनका फंक्शन कैसे वर्क करता है? इन सब के बारे में काफी कम ही लोगों को पता रहता है, लेकिन इन दिनों भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइब्रिड कार सेगमेंट की कारें भी काफी चर्चा में देखने को मिल रहीं है और हाइब्रिड कारों में लोगों की काफी दिलचस्पी भी देखने को मिली है. आपको बता दें कि, जो हाइब्रिड गाड़ियां होती हैं वह इलेक्ट्रिक गाड़ी और फ्यूल गाड़ी का एक तरह से मिश्रण होती है और ऐसा कहा जाता है की फ्यूल गाड़ी की तुलना में हाइब्रिड गाड़ियां आपको बेहतर माइलेज उपलब्ध करवाती है. कुछ हाइब्रिड गाड़ियां जैसे महिंद्रा अल्टुरस G4, Honda City हाइब्रिड 2022 और MG एस्टर, ऑटो बाजार में प्रमुख मौजूदा गाड़ियां हैं, तो चलिए आपको बता देते हैं कि हाइब्रिड गाड़ियां क्या होती हैं? और यह कैसे काम करती हैं ? जिससे हाइब्रिड कार सेगमेंट की गाड़ियों को खरीदने में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. 

हाइब्रिड कारों के काम करने का तरीका- दो मोटरों से लैस हाइब्रिड कार में, पहला पेट्रोल इंजन होता है जो आपको किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह ही देखने को मिलता है, वहीं  दूसरा - एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं, साथ ही इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है. जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है और आवश्यकता के समय अतिरिक्त पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है. 

दो तरह की होती हैं हाइब्रिड कारें- हाइब्रिड कारों में आपको, सीरीज हाइब्रिड कार और पैरेलल हाइब्रिड कार नामक दो प्रमुख प्रकार देखने को मिलते हैं. पैरेलल हाइब्रिड कारों की बात करें तो इसमें, कार को पॉवर फ्यूल मोटर और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों से मिलती है जिससे यह अधिक क्षमता के साथ काम करती है वहीं सीरीज हाइब्रिड कारों में फ्यूल मोटर, इंजन मोटर के साथ-साथ बैटरी को भी पावर देता है, जब फ्यूल इंजन बंद हो जाता है तो बैटरी पैक से कार को पॉवर मिलती है.  

इन कारों के फायदें- माइलेज के मामले में हाइब्रिड कारें काफी किफायती होती है क्योंकि  बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर जो इंजन के साथ वर्क करती है, वो कार के लोड को कम करती है जिसके कारण कार की माइलेज बढ़ जाती है. वहीं इसके हाइब्रिड कारों में उम्दा पिकअप भी देखने को मिलता है. क्योंकि हाइब्रिड कारों में  मोटर इंजन और बैटरी पैक दोनों प्रकार के मोटर का सपोर्ट होता है.

पेट्रोल कारों की तुलना में होती हैं किफायती- अगर एक शानदार राइडिंग की बात करें तो हाइब्रिड कारें सामान्य पेट्रोल कारों की तुलना में काफी किफायती होती हैं. इसका कारण यह है कि पेट्रोल कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों का रनिंग कॉस्ट कम होता है. वहीं आपको बता दें कि हाइब्रिड कारों का इंजन जटिल स्ट्रक्चर का बना होता है, अगर यह खराब होता है तो इसके रिपेयरिंग कॉस्ट में खर्चा ज्यादा आता है. 

भारत में मौजूद हैं ये विकल्प- मार्केट में कई हाइब्रिड कारें आपको दिख जाएंगी जैसे- Honda City हाइब्रिड, टोयोटा ग्लैंजा, पोर्शे, MG हेक्टर, लेक्सस ES, वोल्वो XC90 और BMW 7 सीरीज की कारें आदि.

यह भी पढ़ें :-

यहां देखें, Splendor और pulser जैसी कुछ चुनिंदा टॉप 125 CC सेगमेंट की बाइक्स

नए अवतार में आ रही है Mahindra XUV300, थार की तरह होगी पॉवरफुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget