एक्सप्लोरर

How to Maximize EV Range: बढ़ाना चाहते हैं अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज, तो अपनाएं ये आसान तरीका  

हमेशा कम भीड़भाड़ वाले और अच्छे रास्तों पर ड्राइव को प्राथमिकता दें, क्योंकि भीड़भाड़ में गाड़ी चलाने पर ब्रेक और एक्सीलरेटर का अधिक प्रयोग होता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है. 

Electric Vehicles Range Tips: कई ईवी ग्राहक वाहन खरीदने से पहले उसके रेंज के बारे में अधिक चिंतित रहते हैं. लेकिन बैटरी तकनीक में हर समय सुधार के साथ, अब इलेक्ट्रिक कारों में प्रति चार्ज अधिक रेंज मिलने लगी है. फिर भी कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप अपने इलेक्ट्रिक कार की रेंज और अधिक बढ़ा सकते हैं. देखिए रेंज बढ़ाने के कुछ आसान उपाय.

बैटरी का आकार

कार में बैटरी जितनी बड़ी होगी उसे रिचार्ज करने की आवश्यकता उतनी ही अधिक होगी. इसलिए नई कार खरीदते समय यदि आप बड़े बैटरी पैक वाले टॉप मॉडल को खरीदने में सक्षम हैं तो आपके लिए उसे ही चुनना बेहतर होगा. क्योंकि समय के साथ साथ बैटरी की क्षमता कम होती जाती है जिससे रेंज भी कम होने लगती है. 

रेजिनरेटिव ब्रेक

यह लगभग सभी ईवी में मिलने वाला एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें आप जब भी ब्रेक लगाते हैं तो या एक्सेलेरेटर उठाते हैं तो ऊर्जा को बैटरी में वापस भेजने के लिए जनरेटर के रूप में एक इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करता है. जिससे कुछ हद तक गाड़ी की रेंज बढ़ जाती है.

कार को कंडीशनिंग करना

इसके जरिए आप कार की चार्जिंग और हीटिंग प्रोग्राम को पहले से ही प्री-प्रोग्राम कर सकते हैं. एयर कंडीशनिंग सिस्टम को चलाने के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है, खासकर जब यह अत्यधिक तापमान में केबिन को गर्म या ठंडा करने की कोशिश कर रहा हो. इसलिए यह तब करना सबसे अच्छा है जब कार प्लग इन हो और चार्ज हो रही हो, फिर बस आपको चलती गाड़ी में एक निर्धारित तापमान को मेंटेन करना होगा. 

बैटरी को कंडीशनिंग करना

अगर आपकी अधिकांश यात्राएं छोटी दूरी की होती हैं, तो अधिकांश समय बैटरी को उसकी क्षमता के 80 प्रतिशत तक चार्ज करना सबसे अच्छा होता है. यह प्रक्रिया समय भी कम लेती है और इससे बैटरी की लाइफ भी बढ़ती है. 

रूट प्लान 

सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आपकी ईवी कितना रेंज देती है, बल्कि यह भी है कि आप किस तरह से अपनी यात्रा पूरी करते हैं. इसलिए कहीं भी जानें से पहले रास्तों की प्लानिंग पहले से कर लें, इससे आप अपनी यात्रा में अधिक रेंज प्राप्त कर सकते हैं. 

गति का रखें ध्यान 

आप इलेक्ट्रिक वाहन के साथ जितनी तेजी से आगे बढ़ेंगे, आप उतनी ही अधिक ऊर्जा का उपयोग करेंगे. इसलिए गाड़ी को एक सामान्य स्पीड पर चलाएं, जिससे मोटर पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और गाड़ी में अधिक रेंज मिलेगी. 

करें स्मूथ ड्राइव

हमेशा कम भीड़भाड़ वाले और अच्छे रास्तों पर ड्राइव को प्राथमिकता दें, क्योंकि भीड़भाड़ में गाड़ी चलाने पर ब्रेक और एक्सीलरेटर का अधिक प्रयोग होता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है. 

ऊर्जा के उपयोग पर दें ध्यान 

सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर ही नहीं है जिसका ईवी की रेंज पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि कार के सभी फीचर्स जैसे हीटिंग, लाइटिंग और इंफोटेनमेंट भी बैटरी की खपत करते हैं और यदि आप इलेक्ट्रिक कारों में हीटर को अधिकतम पर सेट करते हैं, तो आप तुरंत रेंज इंडिकेटर में कुछ मील की कमी दिखाई देगी. इसलिए अधिक ऊर्जा खपत करने वाले फीचर्स का ध्यान से इस्तेमाल करें. 

टॉप-अप चार्जिंग

जब भी आप इलेक्ट्रिक कार को लेकर यात्रा करें तो कोशिश करें कि जब भी आपको थोड़ी देर के लिए मौका मिले तो उसे चार्ज कर लें. जैसे सुपरमार्केट की यात्रा हो, डिनर डेट हो या जिम के लिए जा रहे हैं, जहां भी चार्जिंग प्वाइंट मिले तो गाड़ी को जरूर चार्ज करें.

यह भी पढ़ें :- बेहद सुरक्षित है अमेरिकी राष्ट्रपति की बीस्ट कार, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान
Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget