एक्सप्लोरर

61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज

टेस्ला ने भारत में लॉन्च की अपनी धांसू SUV Tesla Model Y L, जानिए 61.9 लाख रुपये की कीमत में कितनी खास है यह लग्जरी और तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार.

आपको भी अगर लग्जरी कारों का शौक है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि आज हम अमेरिकी ईवी टेस्ला कार की बात करेंगे. बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्ला मॉडल Y L लॉन्च कर दिया है. भारत जैसे मार्केट में जहां कारों के अंदर मिलने वाले स्पेस और रियर सीट के आराम को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जाती है. वहां टेस्ला की यह कोशिश मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है.

कंपनी ने इस लग्जरी गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 61.9 लाख रुपये रखी है. इतनी कीमत में यह गाड़ी न सिर्फ लग्जरी का अहसास कराती है बल्कि रफ्तार के मामले में भी स्पोर्ट्स कारों को सीधी टक्कर देती है. तो चलिए जानतें हैं कि टेस्ला के नई और बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स, परफॉर्मेंस और केबिन स्पेस की पूरी जानकारी.

केबिन के अंदर मिलता है बड़ा स्पेस

आपको बता दें कि डिजाइन के मामले में Tesla Model Y L पहली ही नजर में सड़क पर अपनी छाप छोड़ती है. स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इस कार की लंबाई में 179 मिमी बड़ी रखी गई है. जबकि इसका व्हीलबेस 150 मिमी ज्यादा लंबा रखा गया है. इसके चलते गाड़ी की साइड प्रोफाइल बेहद आकर्षक और लंबी नजर आती है. गाड़ी में असली कमाल कार के केबिन के अंदर देखने को मिलता है. जहां सेकेंड रो में बैठने वाले यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार लेगरूम और हेडरूम दिया गया है.

वहीं दूसरे रो में सीटों को इलेक्ट्रिकली रीक्लाइन करने के साथ ही हीटिंग और कूलिंग फीचर्स का मजा भी लिया जा सकता है. जबकि इसके अलावा इस गाड़ी में तीसरी रो सीट्स भी दी गई हैं. हालांकि तेज धूप में कांच के कारण केबिन थोड़ा गर्म जरूर महसूस होता है.

61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज

यह भी पढ़ें: BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?

681 किमी की मिलेगी रेंज

Tesla Model Y L को डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ तैयार किया गया है. यह पावरफुल मोटर कुल 514 bhp की जबरदस्त ताकत और 590 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जेनरेट करती है. इतने बड़े साइज और वजन के बावजूद यह कार महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ लेती है.

इसमें लगी बड़ी बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 681 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है. लेकिन हकीकत में यह आसानी से 550 किलोमीटर तक चल जाती है. इसके साथ ही टेस्ला सुपरचार्जर की मदद से इस गाड़ी को महज 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. वहीं गाड़ी चलाते समय केबिन में बिल्कुल भी शोर नहीं आता है और इसकी हैंडलिंग काफी सटीक महसूस होती है.

61.9 लाख की Tesla SUV, लग्जरी और रफ्तार का डबल डोज

कार में कई तरह के नए फीचर्स

बता दें कि टेस्ला की गाड़ियां अपनी सॉफ्टवेयर आधारित आधुनिक तकनीकों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और Model Y L में भी यह देखने को मिला है. कार के इंटीरियर में गियर सेलेक्ट करने से लेकर लगभग हर एक फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. जबकि इसमें कंपनी का नया Grok AI असिस्टेंट दिया गया है जो केवल आपकी आवाज सुनकर लगभग सभी काम चुटकियों में कर देता है.

वहीं म्यूजिक लवर के लिए 18-स्पीकर का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पावर्ड आर्मरेस्ट, रियर टचस्क्रीन और 1076 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है. खराब सड़कों और बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर यह गाड़ी थोड़ा संभलकर निकालनी पड़ती है. क्योंकि इसका लो-स्पीड राइड थोड़ा सख्त है लेकिन ओवरऑल ड्राइविंग कम्फर्ट काफी सुधरा हुआ नजर आता है.

क्या है वैल्यू फॉर मनी?

जानकारों का मानना है कि 61.9 लाख रुपये की इस कीमत में Tesla Model Y L भारतीय बाजार के लिए एक बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी लग्जरी एसयूवी साबित होती है. इस बजट में मिलने वाली अन्य इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले इसमें आपको ज्यादा स्पेस, बेहतर रेंज और कई आधुनिक एआई फीचर्स एक साथ मिल जाते हैं.

हालांकि तेज धूप में कांच की छत से केबिन का गर्म होना और टचस्क्रीन पर हर कंट्रोल का होना कुछ लोगों को अजीब लग सकता है. लेकिन अगर इन छोटी बातों को अलग रख दिया जाए तो लग्जरी, फीचर्स और रफ्तार का यह डबल डोज ग्राहकों को बेहद पसंद आने वाला है.

यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget