एक्सप्लोरर

Driving Licence: बनवाना है ड्राइविंग लाइसेंस तो इन बातों का रखें ध्यान, तुरंत हो जाएंगे पास

देश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी मुश्किल काम होता है. कई लोगों को लगता है कि यह काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो सकता है. लेकिन आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना डीएल प्राप्त कर सकते हैं.

Driving Licence: आज ड्राइविंग लाइसेंस लोगों की जरुरत बन चुकी है. यह सिर्फ आपको वाहन चलाने की ही अनुमति नहीं देता बल्कि यह एक जरुरी दस्तावेज भी बन चुका है. ड्राइविंग लाइसेंस आपको बाइक से लेकर कार तक चलाने की अनुमति प्रदान करता है. वहीं सड़कों पर चलने पर यह दस्तावेज आपको चालान से भी बचाता है क्योंकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर सबसे पहले आपसे आपका ड्राइविंग लाइसेंस ही पूछता है. देश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. आइए जानते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ध्यान.

ड्राइविंग लाइसेंस के लिया क्या है जरुरी

सबसे पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिसका लाइसेंस बनना है वह 18 वर्ष या उससे ज्यादा होना चाहिए. 18 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सकता है. हालांकि कुछ राज्यों में बाइक चलाने के लिए यह उम्र 16 वर्ष और भारी वाहन चलाने के लिए 21 वर्ष है.

इसके बाद आपको लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करना होता है. 18 वर्ष या उससे ऊपर उम्र वाले लोग अपने नजदिकी आरटीओ यानी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में जाकर आप अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि जैसे प्रमाण पत्र की जरूरत होती है.

साथ ही आपको अपना अड्रेस प्रूफ भी देना होता है जो आप राशन कार्ड या बिजली बिल देकर पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा आपके पास आपका मेडिकल सर्टिफिकेट और आरटीओर का आवेदन शुल्क जमा करना होता है. इसके बाद आपको आरटीओर की ओर से एक लिखित परिक्षा देनी होती है. इस टेस्ट में ड्राइविंग और यातायात से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं.

ड्राइविंग टेस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लर्निंग लाइसेंस के एक महीने बाद आपको आरटीओर द्वारा आयोजित ड्राइविंग टेस्ट देना होता है. इस टेस्ट में एक प्रैक्टिकल टेस्ट होता है और एक थ्योरी टेस्ट होता है. इन दोनों टेस्ट को पास करने के बाद आपका स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा.

कितना लगता है शुल्क

आरटीओ से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आरटीओ ने एक शुल्क निर्धारित किया है जिसकी जानकारी आप आरटीओ की आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. यह शुल्क अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. यह शुल्क आपको आरटीओ फॉर्म भरने के दौरान ऑनलाइन जमा करना होता है. इन तरीकों को अपना कर आप भी अपना स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Punch Facelift: टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी अब नए अवतार में होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget