एक्सप्लोरर

मैन्युअल गियर वाली कार चलाते समय अक्सर ये 5 सबसे बड़ी गलतियां करते हैं लोग

अक्सर लोग मैन्युअल गियर वाली गाड़ी चलाते समय 5 ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से गियरबॉक्स और इंजन को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

नई दिल्ली: कार ड्राइव करने का एक अलग ही मज़ा होता है. वैसे कार चलाना सभी को आना भी जरूरी है, क्योंकि कब कहां इसकी जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. आजकल तो ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली कारें आने लगी है, जिनकी मदद से बार-बार हाथों से गियर बदलने का झंझट खत्म हो गया है. लेकिन अक्सर लोग मैन्युअल गियर वाली गाड़ी चलाते समय 5 ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से गियरबॉक्स और इंजन को काफी नुकसान पहुंच सकता है. हम आपको बता रहे हैं वो 5 बड़ी गलतियां जो आपको मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाने समय कभी नहीं करना चाहिए.

मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय लोग क्लच पर पैर रखकर, या फिर हाफ क्लच दबाकर गाड़ी चलाते हैं. ऐसा बिलकुल न करें, इससे गाड़ी की क्लच प्लेट्स जल्दी खराब होती हैं और बाद में इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ता है.

ज्यादातर लोग एक हाथ स्टेयरिंग पर और दूसरा हाथ गियरलीवर पर रखते हैं. गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की संभावना बनी रहती है. इसलिए जब गियर बदलना हो तभी गियर लीवर को हाथ लगायें और दोनों हाथ स्टेयरिंग पर होने जरूरी हैं.

मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय लोग गियर चेंज करना भूल जाते हैं, हाई स्पीड में भी लोग 2nd और 3rd गियर में ड्राइव करते हैं जिसकी वजह से इंजन पर दबाव पड़ता है और गियरबॉक्स को काफी नुकसान होने की संभावना बन जाती है. इसलिए स्पीड के हिसाब से गियर बदलने चाहिये.

अक्सर देखने में आता है कि लोग रेड लाइट पर इंजन बंद नहीं करते, साथ ही गाड़ी को को गियर में भी रखते हैं जिसकी वजह से क्लच को भी दबाना पड़ता है. ऐसा करने से इंजन और गियरबॉक्स तो तो नुकसान होता ही है साथ ही फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए सिग्नल पर हमेशा इंजन  बंद करें.

पहाड़ी इलाकों पर सबसे बेस्ट मैन्युअल गियरबॉक्स ही रहता है, लेकिन  अक्सर पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चालते समय लोग क्लच दबाए रखते हैं, ऐसा करने से से  कार बिना गियर के हो जाती है, और कार पीछे की तरफ जाने लगती है. इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय करें.

यह भी पढ़ें 

Mahindra Mojo BS6 को भारत में 4 कलर स्कीम के साथ किया गया लॉन्च, 1.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
आज से महंगी हो जाएंगी आपकी पसंदीदा कारें, Tata से लेकर Kia तक बढ़े इतने दाम
आज से महंगी हो जाएंगी आपकी पसंदीदा कारें, Tata से लेकर Kia तक बढ़े इतने दाम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
बारिश शुरू होने से पहले कार में जरूर करा लें ये 6 चेक, वरना बाद में होगा भारी नुकसान
बारिश शुरू होने से पहले कार में जरूर करा लें ये 6 चेक, वरना बाद में होगा भारी नुकसान

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget