एक्सप्लोरर

Monsoon Driving Tips: एसी चलाने पर कार में जम रही है ओस? ये फीचर आएगा काम

Monsoon Driving Tips:बारिश के मौसम में कार का एसी चलाते समय शीशों पर धुंध जमना आम बात है. ऐसे में कार का डी-फॉगर फीचर कुछ ही मिनटों में विजिबिलिटी साफ कर सुरक्षित ड्राइविंग में मदद करता है.

Monsoon Driving Tips: बारिश और उमस के मौसम में कार चलाते समय कई ड्राइवर एक आम परेशानी का सामना करते हैं. एसी चालू करते ही कार की फ्रंट विंडशील्ड या साइड ग्लास पर धुंध (ओस) जमने लगती है. इससे सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता और सड़क पर हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है. हालांकि, ज्यादातर आधुनिक कारों में एक ऐसा फीचर पहले से मौजूद होता है, जो कुछ ही मिनटों में इस समस्या को दूर कर देता है.

क्यों जमती है कार के शीशों पर धुंध?

जब कार के अंदर एसी की वजह से तापमान काफी ठंडा हो जाता है और बाहर का मौसम गर्म या नमी वाला होता है, तब तापमान के अंतर की वजह शीशों पर भाप जमने लगती है. यही भाप धुंध या ओस का रूप ले लेती है. मानसून और सर्दियों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है.

यह फीचर कैसे करता है काम?

अगर आपकी कार के शीशों पर धुंध जम गई है तो डी-फॉगर या डेफ़्रोस्टर फीचर को ऑन करें. यह सिस्टम विंडशील्ड और रियर ग्लास पर गर्म हवा पहुंचाता है. कुछ ही देर में शीशों पर जमी नमी हट जाती है और ड्राइवर को बाहर का विसुअल साफ दिखाई देने लगता है. इसी वजह से इसे सेफ्टी के लिहाज से काफी जरूरी फीचर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम

इसका का क्या काम है?

कार के पीछे वाले शीशे पर बनी पतली लाइनों को आपने जरूर देखा होगा. यही रियर डी-फॉगर सिस्टम का हिस्सा होती हैं. फीचर चालू होने पर इन लाइनों में हल्की गर्मी पैदा होती है, जिससे शीशे पर जमी नमी और धुंध तेजी से साफ हो जाती है. बारिश के मौसम में पीछे का साफ विसुअल बनाए रखने में यह फीचर काफी मददगार होता है.

अगर कार में डी-फॉगर नहीं है तो क्या करें?

अगर आपकी कार में डी-फॉगर नहीं दिया गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. एसी का तापमान थोड़ा बढ़ा दें, फ्रेश  एयर  मोड चालू करें और जरूरत पड़ने पर खिड़की को थोड़ा खोल दें. इससे कार के अंदर और बाहर के तापमान का अंतर कम होगा और शीशों पर जमी धुंध धीरे-धीरे साफ होने लगेगी.

ड्राइविंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में कार चलाने से पहले विंडशील्ड और सभी शीशों को साफ रखें. एसी का तापमान जरूरत से ज्यादा कम न रखें. समय समय पर फ्रेश  एयर  मोड का इस्तेमाल करें और यह भी जांच लें कि डी-फॉगर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं. अगर शीशों पर धुंध जम जाए तो तुरंत उसे साफ करें और तभी आगे ड्राइव करें. साफ विजिबिलिटी सुरक्षित ड्राइविंग की सबसे बड़ी शर्त मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Suspension vs Spring: सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura... कम बजट में कौन है दमदार सेडान?
Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura... कम बजट में कौन है दमदार सेडान?
Tata को बड़ा झटका, इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़ा
Tata को बड़ा झटका, इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़ा
5 मिनट में 70% चार्ज! EV मार्केट में आया तहलका मचाने वाला नया फीचर
5 मिनट में 70% चार्ज! EV मार्केट में आया तहलका मचाने वाला नया फीचर
Advertisement

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget