एक्सप्लोरर

Car Care Tips: नई कार की चमक को कैसे रखें बरकरार? फॉलो करने होंगे ये आसान से टिप्स

New Car Care Tips: नई कार खरीदने के साथ ही उसका रखरखाव करना भी जरूरी होता है. इसके लिए कार की समय-समय पर साफ-सफाई करनी चाहिए. साथ ही इसके सभी पार्ट्स का सही तरीके से काम करना भी जरूरी है.

Car Protection Tips: लोगों को अक्सर नई चीजें काफी पसंद आती हैं, चाहे वो कोई भी सामान हो या फिर नई कार. नई कार की चमक हर किसी की आंखों को लुभाती है. लेकिन वहीं अगर कार की चमक समय के साथ फीकी पड़नी लगे, तो वही कार बेरंग लगने लगती है. ऐसे में नई कार को चमचमाता बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

कार की धूल को रोजाना करें साफ

कार को रोजाना साफ कपड़े से पोंछना चाहिए. इससे गाड़ी पर लगने वाली धूल कार की बॉडी पर जमा नहीं होगी. कार की बॉडी को बाहर के साथ ही अंदर से भी साफ करना चाहिए. कार के डैशबोर्ड से लेकर आगे-पीछे की सीटों को भी अच्छे से पोंछना चाहिए, जिससे कोई भी गंदा निशान गाड़ी पर न रहे.

कार धोते समय चुनें सही साबुन

महीने में एक बार कार की धुलाई करना भी आवश्यक हो जाता है, जिससे गाड़ी के टायर और बाकी पार्ट्स पर लगने वाली गंदगी को साफ किया जा सके. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कार धोने वाला डिटर्जेंट या साबुन सही हो. कार वॉशिंग के लिए अलग से डिटर्जेंट या साबुन आते हैं, उसी से गाड़ी को धोना चाहिए. इससे कार की चमक को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है.

तेज धूप में न धोएं कार

जब भी आप अपनी कार की धुलाई कर रहे हों, तो एक बात हमेशा याद रखें कि उसे सूर्य की सीधी रोशनी में नहीं धोना चाहिए. इसके पीछे की वजह है कि सूर्य की तेज धूप की वजह से गाड़ी पर साबुन के धोने से पहले वो कार की बॉडी पर सूख जाता है और निशान छोड़ देता है. इससे गाड़ी पर धब्बे पड़ सकते हैं. साथ ही गाड़ी का पेंट भी हल्का पड़ सकता है.

कार को छांव में धोने के बाद इसे कुछ समय के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. कार के सही से सूख जाने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें.

इंजन ऑयल की करें जांच

आपकी कार एक नई कार की तरह तब दिखेगी, जब उसके सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम कर रहे होंगे. इसके लिए कार के इंजन ऑयल की भी जांच करानी चाहिए. अगर ऑयल को बदलवाने की जरूरत है, तो उसे मैकेनिक से बदलवा लेना चाहिए.

टायर की करें जांच

गाड़ी के टायर उसका काफी अहम हिस्सा होते हैं. कार के साफ-सुथरा दिखने के लिए गाड़ी के टायर का भी ठीक होना जरूरी है. टायर में पंचर होने पर या कोई भी खराबी आने पर तुरंत ही ठीक करा लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Merdes-Benz EQA: लॉन्च हो गई मर्सिडीज-बेंज की नई ईवी, 7 एयरबैग से है लैस, जानें कीमत

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget