एक्सप्लोरर

Car and Bike Service: घर बैठे कैसे ले सकते हैं कार या बाइक सर्विसिंग का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, ये स्टेप्स करें फॉलो

Car/Bike Online Servicing Appointment: अगर आप भी अपनी कार या बाइक की सर्विस कराना चाहते हैं, तो आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन सर्विस बुकिंग के जरिए आप अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

Vehicle Online Servicing Appointment: गाड़ी खरीदना कई लोगों का सपना होता है. वहीं कार खरीदने के साथ ही उसका रखरखाव करना भी जरूरी है. इसके लिए समय-समय पर गाड़ी की सर्विसिंग कराते रहना चाहिए. लेकिन, लोगों को बाइक या कार की सर्विसिंग कराना उस समय बोझ लग जाता है, जब उन्हें लंबी-लंबी कतारों में खड़े होना पड़ता है. वहीं इस भीषण गर्मी में वाहन की सर्विसिंग के लिए इंतजार करना और भी बड़ी परेशानी बन जाती है.

कैसे मिलेगी लंबी कतार से राहत?

लोगों की कार सर्विस के लिए लाइन में लगने की इस समस्या का भी समाधान है. लेकिन कई लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि कार या बाइक की सर्विसिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है. आप ऑनलाइन सर्विस पोर्टल पर जाकर अपनी गाड़ी की सर्विस के लिए बुकिंग कर सकते हैं. ऑनलाइन सर्विसिंग करना बहुत ही आसान है. कुछ आसान स्टेप में इसकी प्रक्रिया को समझा जा सकता है.

कैसे करें कार या बाइक की सर्विसिंग की बुकिंग?

कार या बाइक की सर्विसिंग की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. चलिए हम आपको आसान स्टेप्स में पूरी प्रोसेस के बारे में बताते हैं.

  • सबसे पहले आपको गूगल या क्रोम पर अपने वाहन की कंपनी का नाम डालकर, उसके आगे बुकिंग सर्विस लिखकर सर्च करना होगा. जैसे आप Hyundai Serive Booking या  Maruti Suzuki Appointment Online सर्च करके अपने वाहन के लिए बुकिंग कर सकते हैं.
  • इसके बाद वाहन के ऑनलाइन सर्विसिंग पोर्टल पर जाकर अपनी और अपनी गाड़ी से जुड़ी सभी डिटेल्स को भरना होगा.
  • अपना नाम, गाड़ी का नाम, मॉडल नंबर, सर्विस टाइप, राज्य, शहर, डीलर का नाम, इन सभी बातों के बारे में जानकारी पोर्टल पर देनी होगी.
  • इसके साथ ही आप किस दिन बाइक या कार की सर्विसिंग के लिए जाना चाहते हैं और किस समय जाना चाहते हैं, ये जानकारी भी पोर्टल पर दें.
  • साथ में VIN नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, सर्विस रिक्वायरमेंट के बारे में भी जानकारी दें और इन सभी जानकारियों को पोर्टल पर सबमिट कर दें.

अलग-अलग बाइक या कार निर्माता कंपनी के वाहन की ऑनलाइन सर्विस अपॉइंटमेंट का प्रोसेस कुछ अलग हो सकता है. लेकिन सभी पोर्टल पर अपने और अपने वाहन के बारे में सही-सही जानकारी देकर आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Car Driving Tips: बारिश के मौसम में कैसे बढ़ाएं कार ड्राइविंग विजिबिलिटी? फॉलो करें ये टिप्स

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget