एक्सप्लोरर

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं? यहां जानिए 8 आसान स्टेप्स में

Driving License in Delhi: आप भी घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए खुद भी आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए केवल इन 8 आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Driving License in Delhi: आज के समय में दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियां तेजी से दौड़ रही हैं. वहीं हर दिन इन गाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. ऐसे में हर वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद जरूरी है. ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना गैर-कानूनी है. गाड़ी चलाते समय भी ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. 

कैसे बनवायें ड्राइविंग लाइसेंस?

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे ही आसानी से लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको 8 आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा. दिल्लीवासी इन 8 ईजी स्टेप्स के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं.

Step 1: सबसे पहले आपको दिल्ली RTO की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विसेज (Driving License Related Services) पर क्लिक करना होगा. ऐसा करने से आप सरकार के 'सारथी पोर्टल' पर पहुंच जाएंगे.

Step 2: सारथी पोर्टल पर पहुंचने के बाद स्टेट लिस्ट में से आपको दिल्ली स्लेक्ट करना होगा. इसके बाद एप्लाई  फॉर लर्नर लाइसेंस (Apply for Learner’s Licence) पर जाना होगा.

Step 3: इसके बाद आवेदन पत्र (Application Form) को भरें. साथ ही मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को जमा कर दें और स्लॉट बुकिंग के लिए मांगी जाने वाली भुगतान राशि भी जमा कर दें.

Step 4: जिस दिन आपको लर्नर लाइसेंस के टेस्ट के लिए बुलाया गया है, उस दिन जाकर उसे प्राप्त करें.

Step 5: इसके बाद आप फिर एक बार सारथी प्लेटफॉर्म पर जाएं और Apply for DL पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लाई करें और Holding Learner’s Licence के अंदर अपने एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें.

Step 6: आरटीओ के ड्राइविंग टेस्ट के लिए 30 दिन के समय सीमा के अंदर डेट डिसाइड करें.

Step 7: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस जमा करें और अपनी कंफर्मेशन स्लिप को डाउनलोड करें.

Step 8: इसके बाद आखिरी स्टेप ये है कि आपको बताए गए आरटीओ ऑफिस जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा.

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद और ड्राइविंग टेस्ट देने के बाद RTO आपकी ड्राइविंग स्किल्स को मॉनीटर करेगा. साथ ही सभी बायोमीट्रिक जानकारी को भी रजिस्टर करेगा. पूरी प्रक्रिया के उचित प्रकार से हो जाने के बाद आपके दिए पते पर पोस्ट के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस आ जाएगा.

ये भी पढ़ें

BYD Seal EV: 2 दिन बाद होने वाली है लॉन्च, चेक करें इस ईवी के सारे डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget