एक्सप्लोरर

Honda टू-व्हीलर्स की बिक्री में हुआ बंपर उछाल, इस कंपनी की कमाई में आई गिरावट

Honda ने जुलाई में अपने 3,85,533 टू-व्हीलर्स बेचे, जिसके बाद कंपनी की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जबकि हीरो मोटोकॉर्प की सेल जुलाई में घट गई है. हालांकि कंपनी को इसमें सुधार की उम्मीद है.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बताया कि जुलाई में उसकी कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 3,85,533 यूनिट हो गई. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,21,583 यूनिट्स की बिक्री की थी. एचएमएसआई की घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले महीने 3,40,133 यूनिट रही, जो जुलाई 2020 में 3,09,332 यूनिट थी. वहीं जुलाई के महीने में हीरो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है.

'4 लाख यूनिट तक पहुंची बिक्री'
HMSI के डायरेक्टर  (सेल्स एंड मार्केटिंग) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा, "बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए धीरे-धीरे प्रोडक्शन में बढ़ोतरी से होंडा की बिक्री जुलाई महीने में चार लाख यूनिट के करीब पहुंच गई." उन्होंने आगे कहा, "हमारे ज्यादातर डीलर नेटवर्क ने देश भर में ऑपरेशन को फिर से शुरू कर दिया है. स्कूटर के बाद मोटरसाइकिलों के लिए पूछताछ में तेज वृद्धि देखी जा रही है. अच्छे मानसून, निजी वाहनों की बढ़ती मांग और आने वाले फेस्टिव सीजन की वजह मार्केट में तेज सुधार की उम्मीद है."

Hero की बिक्री घटी
वहीं जुलाई के महीने में देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बिक्री में 12.6 फीसदी की गिरावट देखी गई है. जुलाई में कंपनी ने कुल 4,54,398 यूनिट्स की सेल की है. अगर पिछले साल इसी महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी ने 5,20,104 टू-व्हीलर्स की बिक्री की थी. कंपनी ने कहा कि कुछ राज्यों में रीजनल लॉकडाउन लगाए गए हैं, जिसकी वजह से बिक्री प्रभावित हुई है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें सुधार होगा.

ये भी पढ़ें

Ola Electric Scooter Launch: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन भारत में लॉन्च होगा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये होंगे फीचर्स

MG मोटर ने अपनी अपकमिंग SUV में कनेक्टेड फीचर के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, बेहतर होगा एक्सपीरिएंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget